फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Villagers are not going near the Narayani river due to fear of crocodiles

Lalitpur News: मगरमच्छ के डर से ग्रामीण नहीं जा रहे नारायणी नदी के पास

Tue, 13 May 2025 12:41 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Villagers are not going near the Narayani river due to fear of crocodiles
- 11 मई को नहाते समय महिला पर नदी में मगरमच्छ ने किया था जानलेवा हमला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। रविवार को नदी में नहाते समय महिला पर मगरमच्छ ने जानलेवा हमला किया था। इसीक्रम में दूसरे दिन गांव के लोग नदी के पास जाने से डरते रहे। साथ में अपने मवेशियों को भी वहां नहीं जाने दिया।

थाना बालाबेहट अंतर्गत ग्राम बांसपुर निवासी सुखवती पर रविवार की सुबह नारायणी नदी में नहाते समय मगरमच्छ ने जानलेवा हमला कर दिया था। जिससे सुखवती गंभीर घायल हो गई थी और मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया था। यहां परिजन ने उसकी हालत में सुधार बताया है। वहीं, महिला पर नदी में नहाने के दौरान मगरमच्छ के हमला करने से गांव के लोगों में डर का माहौल है। नदी में मगरमच्छ के आने को लेकर दूसरे दिन सोमवार को गांव के लोग नदी पर नहीं गए। नदी के पास से निकलने पर एक से अधिक लोग झुंड बनाकर हाथों में लाठी लेकर गए। वहीं गांव के लोगों ने अपने मवेशियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें भी नदी के आसपास नहीं जाने दिया। लोगों को आशंका है कि नदी में आया मगरमच्छ भोजन की तलाश में बाहर निकलकर यहां वहां बैठा हो सकता है। वहीं, दूसरे दिन गांव के लोग वन विभाग की टीम का इंतजार करते रहे। लेकिन टीम नहीं पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed