फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Villager youth apply till 25 may

ग्रामोद्योग के लिए ग्रामीण युवा 25 मई तक करें आवेदन

Thu, 14 May 2020 12:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Villager youth apply till 25 may
ललितपुर। मूलरूप से ग्रामीण अंचलों में रहने वाले शिक्षित बेरोजगार युवक/ युवतियों, परंपरागत कारीगरों को अपने ही गांव में रोजगार सृजन के लिए उप्र. खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के माध्यम से मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना संचालित है। इसके लिए आवेदन पत्र 25 मई तक उप्र खादी तथा ग्रामोद्योग की वेबसाइट WWW.upkvib.gov.in पर ऑनलाइन कर सकते हैं।
विज्ञापन

जिला ग्रामोद्योग अधिकारी द्वारिका प्रसाद ने बताया कि इसके अंतर्गत अधिकतम 10 लाख रुपये तक की लागत की ग्रामोद्योग परियोजनाएं अनुमन्य हैं। योजना के अंतर्गत बैंक से फाइनेंस कराया जाता है। टर्मलोन (पूंजीगत ऋण) पर सामान्य वर्ग के लाभार्थियों को चार प्रतिशत वार्षिक ब्याज देना होगा है तथा आरक्षित वर्ग के लाभार्थियों को ब्याज नहीं देना होगा है।
विज्ञापन

सामान्य वर्ग के लाभार्थी को चार प्रतिशत ब्याज को छोड़कर अधिकतम 10 प्रतिशत ब्याज विभाग द्वारा लाभार्थी के ऋण खाते में एवं आरक्षित वर्ग के लाभार्थी को संपूर्ण ब्याज टर्मलोन (पूंजीगत ऋण) पर लाभार्थी के ऋण खाते में समायोजन हेतु विभाग द्वारा बैंक को प्रेषित की जाती है। योजना के अंतर्गत ग्रामीण अंचलों में निवास करने वाले इच्छुक उद्यमी जिनकी आयु 18 से 50 वर्ष के बीच हो, वह आवेदन पत्र ऑनलाइन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदनपत्र के साथ आधार कार्ड, परियोजना (प्रोजेक्ट प्रोफाइल), जनसंख्या प्रमाण पत्र, कार्यशाला की चौहद्दी/ नक्शा, फोटो, एवं योग्यता प्रमाण पत्र, जाति प्रमाणपत्र अपलोड किया जाना है। ऑनलाइन प्राप्त आवेदन पत्रों के सापेक्ष जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे गठित चयन समिति के अनुमोदन के बाद ही आवेदन पत्र संबंधित बैंकों को भेजे जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए स्टेशन रोड स्थित जिला ग्रामोद्योग कार्यालय से दूरभाष नंबर 05176-273283 एंव मोबाइल नंबर 7408410798 पर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed