फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   villager hanged till death, distubed land dispute

फांसी लगाकर ग्रामीण ने जान दी

Mon, 08 Jun 2020 05:51 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 05:51 PM IST
विज्ञापन
villager hanged till death, distubed land dispute
ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत ग्राम कुआंतला में एक ग्रामीण ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक का बीते रोज जमीन के बंटवारे को लेकर चाचा व चचेरे भाइयों से विवाद हुआ था। मारपीट में मृतक का एक चाचा घायल हो गया था, जो जिला अस्पताल में भर्ती है। जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

ग्राम कुआंतला निवासी विंद्रावन (36) पुत्र सूरत सिंह लोधी का रविवार की शाम अपने चाचा एवं चचेरे भाई से करीब बीस डिस्मल जगह के बंटवारे को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों में खूब कहासुनी हुई। इसके बाद रात्रि में करीब नौ बजे दूसरे चाचा हरवान से भी उसी जमीन को लेकर विवाद हो गया और दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इस झगड़े में हरबान को चोटें आईं, जिस पर उसे जिला अस्पताल भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

विवाद के बाद विंदावन ने सोमवार की सुबह घर के अलग बाड़े में बने एक कमरे में जाकर टिनशेड के पाइप पर रस्सी से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। सुबह करीब नौ बजे तक वह दिखाई नहीं दिया तो परिजनों ने बाड़े में जाकर देखा, तो वहां उसका शव टिनशेड के पाइप पर रस्सी के फंदे पर लटकता मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। मृतक के बड़े भाई बृृजभान ने बताया कि मृतक का बीते रोज रविवार को पहले एक चाचा और उनके लड़के से जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद रात में दूसरे चाचा हरबान भी पहुंच गए और दोनों में मारपीट हो गई। उसका भाई विंद्रावन रात में काफी देर तक परेशान घूमता रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed