{"_id":"677194cb00019845f701aa5a","slug":"villager-doing-irrigation-bitten-by-snake-dies-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-126657-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: सिंचाई कर रहे ग्रामीण को सांप ने डसा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: सिंचाई कर रहे ग्रामीण को सांप ने डसा, मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। खेत में पानी देते समय ग्रामीण को सांप ने डस लिया। हालत बिगड़ी तो परिजनों ने झाड़फूंक कराई, लेकिन हालत और बिगड़ गई। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
कोतवाली महरौनी के ग्राम सिंदवाहा निवासी संतोष बुनकर (59) शनिवार को अपने खेत पर गेहूं की फसल में पानी देने गया था। शाम को उसे सांप ने डस लिया। आसपास के खेत पर मौजूद गांव के लोगों ने जब संतोष को अचेत पड़ा देखा तो परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और संतोष को झाड़फूंक कराने ले गए।
2-3 घंटे झाड़फूंक कराने के बाद हालत में सुधार होने के बजाय और बिगड़ गई। तब परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक दो भाई-तीन बहनों में बड़ा था और उसके दो पुत्र व तीन पुत्रियां हैं। वह खेती किसानी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था।ट