फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Villager dies by drowning in pond

तालाब में डूबकर ग्रामीण की मौत

Thu, 07 Apr 2022 10:12 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
Villager dies by drowning in pond
ललितपुर। थाना जखौरा अंतर्गत गांव घिसौली में शौच को गए ग्रामीण की तालाब में डूबने से मौत हो गई। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को 15 घंटे बाद बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जखौरा क्षेत्र के गांव घिसौली निवासी भगवानदास (30) पुत्र चंदू सहरिया मंगलवार रात को करीब आठ बजे तालाब किनारे शौच के लिए गया था। जहां वह पानी में फिसलकर डूब गया। पास में ही मौजूद कुछ बच्चों ने तालाब में गिरते हुए उसे देख लिया। इसके बाद ग्रामीणों और परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से उसे तालाब में खोजने का प्रयास किया, लेकिन अंधेरा अधिक होने के कारण उसे मंगलवार रात को नहीं खोजा जा सका। हालांकि जानकारी मिलने पर जखौरा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। अगले दिन बुधवार को फिर से उसकी खोजबीन की गई और दोपहर बाद उसे बाहर निकाला जा सका। जिस पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक चार भाई और दो बहनों में दूसरे नंबर का था और उसकी कोई संतान नहीं थी। मृतक के भाई रवि ने बताया कि उसका भाई मजदूरी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed