फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Villager dies by drowning after falling into a well

Lalitpur News: कुएं में गिरने से ग्रामीण की पानी में डूबने से मौत

Thu, 23 Oct 2025 12:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Villager dies by drowning after falling into a well
सिंचाई करते समय फिसलकर गिर गया था कुएं में
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। सिंचाई करते समय कोतवाली सदर थाना अंतर्गत ग्राम दैलवारा निवासी 45 वर्षीय उदयभान सिंह फिसलकर कुएं में गिर गया। वह पानी में डूब गया और उसकी मौत हो गई। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने गहरे कुएं से शव को बाहर निकाला।
ग्राम दैलवारा के मजरा सिद्धपुरा निवासी उदयभान सिंह बुंदेला मंगलवार की दोपहर करीब तीन बजे अपने खेत पर कुएं से पंपसेट के जरिये पानी निकालकर सिंचाई कर रहा था। अभी वह कुएं के किनारे खड़ा था कि उसका पैर फिसल गया और वह कुएं में गिर गया। वहां मौजूद बच्चों ने उदयभान को कुएं में गिरते देखा तो परिजनों को तत्काल इसकी जानकारी दी। परिजन और गांव के लोगों ने कुएं में कूदकर उदयभान की खोजबीन शुरू की लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

इसके बाद सूचना पर गोताखोरों की टीम पहुंची और करीब तीन घंटे के बाद किसान के शव को पानी से बाहर निकाला। मृतक उदयभान खेती किसानी करता था और उसके दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। वह चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed