फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Villager died during treatment due to deteriorating condition

Lalitpur News: हालत बिगड़ने से उपचार के दौरान ग्रामीण की मौत

Sun, 08 Jan 2023 11:36 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jan 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Villager died during treatment due to deteriorating condition
ललितपुर। थाना जाखलौन क्षेत्र के ग्राम आलापुर निवासी एक ग्रामीण की शनिवार की देर शाम को अचानक हालत बिगड़ गई। जिससे परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। वहा उपचार के दौरान रविवार की सुबह उसकी मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना जाखलौन अंतर्गत ग्राम आलापुर निवासी सूरत सिंह (65) पुत्र हरदास लोधी शनिवार की शाम को घर पर ही थे। इसी बीच उनकी अचानक हालत बिगड़ गई। परिजन सूरत सिंह को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसका उपचार करने के लिए भर्ती कर लिया, लेकिन रविवार की सुबह करीब आठ बजे फिर उनकी हालत अचानक और अधिक खराब हो गई और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बेटे गंधर्व सिंह लोधी ने बताया कि उनके पिता जमीनी विवाद के चलते कई दिनों से परेशान चल रहे थे। इसी के चलते उसके पिता की सदमे में हृदयाघात होने से मौत हो गई। मृतक का एक बेटा और तीन बेटियां हैं। उसके पास करीब साढ़े तीन एकड़ खेती की जमीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed