फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   villager dead accident

Lalitpur News: ग्रामीण की बाइक से हुई टक्कर, मौत, चालक गंभीर

Tue, 10 Jan 2023 11:39 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jan 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
villager dead accident
ललितपुर। थाना जाखलौन अंतर्गत ग्राम पिपरिया वंशा निवासी की गांव में ही एक तेज रफ्तार बाइक की टक्कर हो गई। घायल ग्रामीण की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि बाइक चालक की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

थाना जाखलौन अंतर्गत ग्राम पिपरिया वंशा निवासी अमर सिंह (48) पुत्र भगोने अहिरवार बीते सोमवार की शाम करीब पौने सात बजे खेत से घर लौट रहा था। इसी बीच रास्ते में पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार बाइक चालक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें अमर व बाइक चालक कोतवाली अंतर्गत ग्राम चकमहरौनी निवासी कल्यान (32) पुत्र डलू अहिरवार भी गंभीर रूप से घायल हो गया। यह देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचकर दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान अमर सिंह की मौत हो गई। जबकि कल्यान की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। कोतवाली पुलिस ने मृतक अमर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अमर सिंह कोे दो बेटा व तीन बेटियां हैं। वह दो भाई व एक बहन में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed