{"_id":"60f727228ebc3e6d334c970d","slug":"village-pachoni-roads-filled-with-mud-lalitpur-news-jhs200023069","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम पाचौनी की सड़क बनी तालाब, निकलना दूभर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम पाचौनी की सड़क बनी तालाब, निकलना दूभर
विज्ञापन
ग्राम पाचौनी की सड़क बनी तालाब
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कारीटोरन। ब्लॉक जखौरा के अंतर्गत ग्राम पाचौनी की सड़क पहली ही बारिश में तालाब जैसी नजर आने लगी है। इस मार्ग से करीब आधा दर्जन गांव के लोगों की आवाजाही है। इसके बाद भी इस सड़क की मरम्मत नहीं कराई जा रही है।
हाईवे से जोड़ने वाली सड़क ग्राम पाचौनी से होकर गुजरती है जो ग्राम देवरान को जोड़ती है। इस कारण इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। ग्राम पाचौनी में इस सड़क का डामर कई जगहों पर गायब हो गया है। गत दिवस से हो रही बारिश के कारण जगह-जगह सड़क पर पानी भर गया है। बीच गांव में सड़क तालाब की तरह दिखाई दे रही है। इससे अब राहगीरों व वाहन चालकों की परेशानी बढ़ गई है। सड़क पर भरे पानी से गड्ढों की गहराई का पता नहीं चलता है। जिससे वाहन चालक अनियंत्रित होकर गिर जाते हैं।
----
जिस स्थान पर बारिश का पानी सड़क में भर जाता है, उसके चंद कदम की दूरी पर सरकारी स्कूल है। यही नहीं, इस मार्ग से कई अन्य स्कूल के अध्यापक, अध्यापिकाएं निकलती हैं। वहीं, अन्य गांवों के लोगों की भी आवाजाही इस मार्ग से है।
विज्ञापन
दुलीचंद्र
----
पिछले कई सालों से इस सड़क पर बारिश के मौसम में पानी भर जाता है, इसके बाद भी इस समस्या का निदान अब तक नहीं किया गया है। बारिश का मौसम समाप्त होते ही स्थानीय लोग इसे भूल जाते हैं। बारिश में बड़ी समस्या हो रही। कल्यान राजपूत
----
ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। यदि बारिश के पहले सड़क को गड्ढामुक्त कर दिया जाता है तो जलभराव की स्थिति नहीं बनती। कहीं भी कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। अखिलेश नामदेव
----
बारिश के मौसम में सड़कों के छोटे-छोटे गड्ढे बड़ा आकार ले लेते हैं, जो बाद में हादसों का कारण बनते हैं। स्थानीय लोगों को पूरे बरसात के मौसम में इस समस्या से जूझना पड़ता है। जिम्मेदार इस ओर ध्यान दें।
रामलखन नामदेव