फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Video of selling government school books to junk goes viral on social media

सरकारी स्कूल की किताबें कबाड़ी को बेचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Wed, 14 Sep 2022 01:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Video of selling government school books to junk goes viral on social media
ललितपुर। एक ओर ललितपुर में शिक्षा और साक्षरता की स्थिति को सुधारने के दावे किए जा रहे हैं। बच्चे पढ़ने की ललक के साथ स्कूल पहुंच रहे हैं। जहां उनको किताबें पढ़ने को नहीं मिल रही हैं। वहीं ललितपुर के एक सरकारी स्कूल से किताबें कबाड़ी को बेच दी गईं। मंगलवार को किताबें बेचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो शिक्षा व्यवस्था की पोल खुलती नजर आई। वीडियो महरौनी अंतर्गत ग्राम मानिकपुर में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय का बताया जा रहा है। हालांकि यह साफ नहीं है कि किताबें किस सत्र की हैं। वहीं मामले में बीएसए ने जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में एक स्कूल के कमरे में कबाड़ी दिखाई दे रहे हैं। वहीं एक तराजू भी रखा हुआ है। कुछ युवक कक्षा में रखी बोरियों के अंदर रखी किताबों को उठाकर तराजू पर रख रहे हैं। तराजू पर किताबों की तौल हो जाने के बाद स्कूल परिसर में ही खड़ी एक लोडिंग टैक्सी में किताबों से भरी बोरियों को रखा जा रहा है। इससे साफ है कि सरकारी विद्यालय से किताबें कबाड़ में बेची गई हैं। वीडियो ब्लॉक महरौनी अंतर्गत ग्राम मानिकपुर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय का बताया जा रहा है। हालांकि अब तक यह साफ नहीं है कि किताबें किस सत्र की हैं। इसके साथ ही वीडियो में किताबें उठाकर रखने वाले शख्स के अलावा एक और व्यक्ति नजर आ रहा है। यह व्यक्ति विद्यालय का शिक्षक है या कोई और इसे लेकर शिक्षा विभाग ने जांच शुरू करा दी है। वहीं वीडियो के बाद शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है।
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक विद्यालय मानिकपुर में सरकारी किताबें कबाड़ी को बेचे जाने की जानकारी मिली है। इसकी जांच बीईओ महरौनी से कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामप्रवेश, बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed