{"_id":"690a4d2b2b4275b9d6081528","slug":"victory-is-important-in-democracy-prakash-pal-lalitpur-news-c-131-1-ltp1020-145525-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकतंत्र में जीत होती है महत्वपूर्ण : प्रकाश पाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकतंत्र में जीत होती है महत्वपूर्ण : प्रकाश पाल
विज्ञापन
भाजपा की कामकाजी बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष ने दिए कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। भाजपा कार्यालय में मंगलवार को जिला इकाई की कामकाजी बैठक में पार्टी से संचालित कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं की भूमिका तय की गई।
कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि राजनीतिक दल होने के नाते विभिन्न क्षेत्रों में होने वाले चुनावों में जीतने की आवश्यकता है क्योंकि लोकतंत्र में जीत ही हमें प्रासंगिक बनाती है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका में हम जीत गए, जो आप सब कार्यकर्ताओं की मेहनत का फल है। उन्होंने कहा कि ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ अभियान के अंतर्गत 10 नवंबर से 20 नवंबर तक आठ किलोमीटर की पदयात्रा का अभियान चलाया जाएगा, जिसमें हर दो किलोमीटर पर विश्राम होगा।
उन्होंने कहा कि सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर चल रहे कार्यक्रम के अंतर्गत बहुत से अभियान सरदार पटेल को समर्पित किए गए हैं। मौके पर सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन, वरिष्ठ नेता अशोक कुमार गोस्वामी, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य कुलदीप, बुंदेलखंड विकास बोर्ड के सदस्य प्रदीप चौबे, बब्बू राजा बुंदेला, रुचिका बुंदेला, सुनीता पंथ, लक्ष्मी रावत, जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत, श्रम सेवा राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ आदि मौजूद रहे।