फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Vehicles are standing on the road even after parking, problems are increasing due to traffic jam

Lalitpur News: पार्किंग के बाद भी सड़क पर खड़े हो रहे वाहन, जाम से बढ़ रही मुश्किल

Wed, 07 Feb 2024 12:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Feb 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
Vehicles are standing on the road even after parking, problems are increasing due to traffic jam
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। पार्किंग बनने के बाद भी सड़क पर वाहन खड़े किए जा रहे हैं। इससे आए दिन जाम लग रहा है।
जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए नगर पालिका के बेसमेंट में पार्किंग बनाने और सदर कांटा से सावरकर चौक तक वाहनों को पार्किंग स्थल में खड़ा करने व सड़क पर खड़े हो रहे वाहनों के चालान के निर्देश दिए थे। नगर पालिका ने बेसमेंट में पार्किंग स्थल बना दिया है। इसे चालू भी करा दिया गया है। इसके बाद भी सदर कांटा से सावरकर चौक तक सड़कों पर खड़े हो रहे वाहनों से निजात नहीं मिल पाई है। अन्य स्थान तो दूर पार्किंग स्थल के बगल में ही फुटपाथ व सड़क पर सैकड़ों वाहन खड़े रहते हैं। इससे पैदल चलने वालों को फुटपाथ भी नसीब नहीं हो रहा है।
प्रधान डाकघर के बगल में भी सड़क किनारे वाहन खड़े हो रहे हैं। कई बार तो चालक सड़क पर ही वाहन खड़ा कर देते हैं। ऐसे में जाम की स्थिति बन जाती है। वहीं, घंटाघर से महावीर प्याऊ होकर सावरकर चौक तक फुटपाथ पर खड़े वाहन जाम का कारण बन रहे हैं। चार पहिया वाहनों की निकासी में मुश्किल आती है। कई बार हालत यह हो जाती है कि दो पहिया वाहन ही नहीं, पैदल भी लोग नहीं चल पाते।
विज्ञापन

---
सदर कांटा से सावरकर चौक तक वाहनों को सड़क किनारे खड़ा करने पर प्रतिबंध है। इन वाहनों को पार्किंग स्थल पर खड़ा कराया जाएगा। इसके बाद भी सड़क पर वाहन खड़ा करने पर चालान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आरके मिश्रा, क्षेत्राधिकारी, यातायात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed