{"_id":"68ffc01baf723ec90a05eb97","slug":"vehicle-owners-are-not-interested-in-getting-special-numbers-642-are-lying-vacant-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-145045-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: खास नंबर लेने में रुचि नहीं ले रहे वाहन मालिक, 642 पड़े खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: खास नंबर लेने में रुचि नहीं ले रहे वाहन मालिक, 642 पड़े खाली
विज्ञापन
प्रथम श्रेणी में एक लाख रुपये से शुरू होती है विशेष नंबर की नीलामी
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जनपद में वाहनों की बिक्री होने से भले ही उनके नंबरों की शृंखला बढ़ती जा रही हो लेकिन खास नंबरों का आकर्षण कम होता जा रहा है। बीते दिनों चली यूपी 94 एके शृंखला के खास समेत अन्य 642 पसंदीदा नंबर लेने में लोगों ने रुचि नहीं दिखाई है। इससे विभाग का राजस्व प्रभावित हुआ है। अब विभाग ने इन नंबरों की नीलामी प्रक्रिया शुरू कर दी है।
परिवहन विभाग ने खास नंबरों को चार श्रेणियों में रखा है। पहली श्रेणी में एक लाख, दूसरी में 50 हजार, तीसरी में 25 और चौथी श्रेणी में खास नंबर लेने के लिए कम से कम 15 हजार रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है। इन खास नंबरों की ऑनलाइन नीलामी की जाती है। इसमें पहली बार तीन लोगों को नीलामी में प्रतिभाग करना होता है। इससे नंबरों के दाम अधिक हो जाते हैं। नीलामी में नंबर न लेने के बाद वाहन स्वामी निर्धारित शुल्क जमाकर सीधे प्राप्त कर सकते हैं।
आकर्षक नंबर लेने में वाहन स्वामियों की रुचि न होने के चलते अब विभाग ने इन नंबरों को देने के लिए पंजीयन की प्रक्रिया शुरू की है। इसमें पंजीयन कर लोग नंबर बुक कर सकते हैं। इसके बाद नीलामी प्रक्रिया के माध्यम इन नंबरों का आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन
निर्धारित शुल्क अदा कर ले सकेंगे ये नंबर
प्रथम, द्वितीय व तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के खास नंबरों के अलावा अन्य पसंदीदा नंबर को लोग निर्धारित शुल्क 1000 रुपये अदा कर ले सकते हैं। यदि पसंदीदा नंबर की मांग अधिक होती है तो इस स्थिति में नंबर की नीलामी की जाती है।
ये हैं खास नंबर के शुल्क
श्रेणी - दो पहिया वाहन - चार पहिया वाहन
प्रथम - 20,000 - 1,00,000
द्वितीय - 10,000 - 50,000
तृतीय - 5,000 - 25000
चतुर्थ - 3000 - 15000
(शुल्क रुपये में)
वर्जन
एके शृंखला में खास नंबर की मांग कम है। इन नंबरों को लोग ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के जरिये ले सकते हैं। साथ ही वर्तमान में चल रही नई शृंखला एएल के आकर्षक नंबरों को बुक कर सकते हैं। - विपिन चौधरी, एआरटीओ प्रशासन