फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   vegetarianism save from diceases like corona

शाकाहार कोरोना जैसी बीमारी से बचने का कवच कुंडल

Sat, 02 Oct 2021 01:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
vegetarianism save from diceases like corona
vegetable.jpg - फोटो : vegetable.jpg
ललितपुर। विश्व शाकाहार दिवस एवं विश्व अहिंसा दिवस की पूर्व संध्या पर प्रभावना जनकल्याण परिषद के तत्वावधान में शाकाहार एवं अहिंसा विषय पर शुक्रवार को वर्चुअल वेबिनार आयोजित हुआ। परिषद के अध्यक्ष सुनील शास्त्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति में शाकाहार को सर्वोत्तम आहार माना गया है। शाकाहार शरीर को निरोग रखता है, जीवन को भी श्रेष्ठ बनाता है। शाकाहार से मन और बुद्धि निर्मल व पवित्र बनते हैं।
विज्ञापन

महामंत्री प्रद्युम्न शास्त्री ने कहा कि संसार के प्रत्येक प्राणी में मैत्रीपूर्ण संबंध स्थापित करना ही अहिंसा है, अहिंसा सामंजस्य का सूत्र है। राजेश रागी ने कहा कि दुनियाभर में शाकाहार के प्रति लोगों का रुझान बढ़ रहा है। हृदय रोग, डायबिटीज और अन्य बीमारियों से बचने के लिए भी लोग शाकाहार के प्रति आकर्षित हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड तीर्थक्षेत्र कमेटी के मंत्री डॉ. सुनील संचय ने कहा कि शाकाहार, अहिंसा और पर्यावरण संरक्षण प्राकृतिक जगत के आधार स्तंभ हैं। अहिंसा के बिना किसी भी प्राणी का अस्तित्व बनाए रखना असंभव है। जैन संस्कृति में पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु, वनस्पति व मानवीय समाज के संरक्षण के लिए असाधारण एवं अद्भुत प्रावधान हैं। शाकाहार कोरोना जैसे वायरस से बचने का कवच कुंडल है।
विज्ञापन

परिषद के संयोजक राजेंद्र महावीर ने कहा कि सभी पशुओं का संरक्षण होना चाहिए लेकिन भारत में सुबह होते ही लाखों मूक पशुओं को कत्लखानों में मौत के घाट उतार दिया जाता है। यह भारतीय संस्कृति के साथ खिलवाड़ है। मनीष विद्यार्थी शाहगढ़ ने कहा कि शोधकर्ताओं ने सिद्ध किया है कि मांस व्यापार, मांसाहार ग्लोबल वार्मिंग का सबसे बड़ा स्रोत है। अनिल साहित्याचार्य ने कहा शाकाहार नैतिक, आध्यात्मिक और सामाजिक उन्नति की ओर प्रवृत्त करता है। चेतन जैन व गजेंद्र जैन ने कहा कि शाकाहार हमें स्वस्थ जीवनशैली प्रदान करता है। पर्यावरण का संरक्षण करता है। आपसी प्रेम एवं मैत्री भाव को बढ़ाता है। डॉ. प्रगति जैन ने कहा कि एक अक्तूबर को दुनिया भर में विश्व शाकाहारी दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मानने की परंपरा उत्तरी अमेरिका से शुरू हुई। अध्ययनों में पाया गया है कि शाकाहार हमारी सेहत में सुधार करता है। अंतर्राष्ट्रीय अंहिसा दिवस महात्मा गांधी के जन्मदिन पर दो अक्तूबर को मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed