फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Vacant shops will be appointed at reasonable rates

रिक्त दुकानों पर होगी उचित दर विक्रेताओं की तैनाती

Sun, 02 Feb 2020 01:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
Vacant shops will be appointed at reasonable rates
ललितपुर। जिन गांवों में राशन विक्रेताओं की दुकान नहीं हैं। वहां पर राशन विक्रेताओं की तैनाती होगी। इसके लिए छह फरवरी को गांवों में खुली बैठकें होगी। डीएम योगेश कुमार शुक्ल ने खुली बैठकों के लिए अधिकारी नामित कर दिए हैं। राशन विक्रेता की नियुक्ति की प्रक्रिया में एक महीने का समय लगेगा। ब्लॉक महरौनी के ग्राम भौंड़ी में दोपहर 12 बजे से खुली बैठक होगी। इसमें नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी खंड विकास अधिकारी महरौनी को सौंपी गई है। ब्लाक बार के ग्राम खाकरौन में दोपहर 12 बजे से होने वाली बैठक में खंड विकास अधिकारी बार, ब्लाक बार के ग्राम मौगान में दोपहर दो बजे से होने वाली बैठक में खंड विकास अधिकारी बार, ब्लाक बार के ग्राम पारौन में शाम चार बजे से होने वाली बैठक में खंड विकास अधिकारी बार, ब्लाक मड़ावरा के ग्राम हंसेरा में दिन में दो बजे से होने वाली बैठक में खंड विकास अधिकारी मड़ावरा और ब्लाक जखौरा के ग्राम रायपुर में दिन में दो बजे से होने वाली बैठक में खंड विकास अधिकारी जखौरा गांव में खुली बैठक में मौजूद रहेंगे। छह फरवरी को होने वाली खुली बैठक के बाद सात फरवरी को प्रस्ताव पहुंचेगा। इसके बाद 22 फरवरी को एसडीएम को प्रस्ताव भेजा जाएगा। 28 फरवरी को चयन समिति द्वारा बैठक करके प्रस्ताव में नियुक्ति को लेकर अंतिम निर्णय होगा। सात मार्च को राशन विक्रेता की नियुक्ति का आदेश जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed