फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Urs of Baba Shah House 31

बाबा सदनशाह का उर्स 31 से

Tue, 29 Mar 2016 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 29 Mar 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
Urs of Baba Shah House 31
usr metting, lalitpur news - फोटो : amarujala
ललितपुर। हजरत बाबा सदनशाह की मजार पर लगने वाले उर्स शरीफ के मेला की तैयारियों को देखने के लिए डीएम ने सदनशाह पहुंचकर तैयारियां देखीं और बाबा की मजार पर चादर चढ़ाई।
विज्ञापन


हजरत बाबा सदनशाह की मजार पर 31 मार्च से चार अप्रैल तक उर्स आयोजित किया जाएगा। सोमवार को जिलाधिकारी डा. रूपेश कुमार ने सदनशाह पहुंकर उर्स की तैयारियों की समीक्षा की। सर्वप्रथम मजार पर गए और चादर चढ़ाई। इसके बाद सदनशाह परिसर में आयोजित बैठक में उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से मेले के आयोजन को लेकर की गई अब तक की तैयारियों के बारे में पूछताछ की। अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देश दिए कि मेला समिति को विद्युत आपूर्ति के लिए अस्थायी विद्युत कनेक्शन के लिए आवेदन करने पर कनेक्शन देना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन


इस पर अधिशासी अभियंता विद्युत प्रशांत कुमार ने बताया कि मेला में विद्युत विभाग का कैम्प लगेगा, जिसमें विभाग के कर्मचारी अनवरत उपस्थित रहेंगे। सीएमओ को निर्देश दिए कि पर्याप्त मात्रा में दवाओं के साथ योग्य डाक्टरों की तैनाती मेला अवधि में करें। अधिशासी अभियंता जल संस्थान ने बताया कि मेला में आने वाले श्रद्धालुओं को निर्बाध जलापूर्ति के लिए पानी के छह टैंकर लगाए गए हैं। नलों के स्टैंड पोस्ट की फिटिंग कराकर पानी की आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेला समिति ने कहा कि छह टैंकरों की जगह बारह टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति की जाए। इस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि समुचित मात्रा में पानी के टैंकरों की व्यवस्था की जाए। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे स्टेशन तथा बस स्टैंड पर हेल्प डेस्क व अस्थायी कंट्रोल रूम की स्थापना करने को कहा गया। अधिशासी अधिकारी राकेश कुुमार को निर्देश दिए गए कि वह मेला परिसर तथा आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई कराना सुनिश्चित करें।

समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष अजीज कुरैशी ने मेले की अवधि के दौरान होने वाले वैवाहिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले परिवारों को शादी अनुदान योजना से लाभान्वित किए जाने का मुद्दा उठाया गया, जिस पर जिलाधिकारी ने नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा। सदनशाह परिसर के आसपास के मार्गों पर पर्याप्त रोशनी करनेे को कहा गया। पुलिस अधीक्षक मो. इमरान द्वारा पेड़ पार्किंग विशेषकर अस्पताल के पास या अस्पताल के अंदर किए जाने की बात कही।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी मिथलेश कुमार त्रिवेदी, एसडीएम रमेश चंद्र, सदर हाजी बाबू बदरूद्दीन कुरैशी, सदर मुस्लिम एसोशिएशन असलम कुरैशी, अब्दुल रहमान कल्ला,
कमरुद्दीन कप्तान, रमजानी दादा, प्रेस क्लब महामंत्री/ मीडिया प्रभारी मो नसीम, रिजवान उज्जमा, हाजी अतीक अहमद, हाजी साबिर अली, मनीष अहमद कादरी, डा. सतीश सुड़ेले, समीर चौबे, मुस्तफा शाकिर अली, इस्लामुद्दीन कुरैशी तथा अबरार अली सहित अन्य लोग उपस्थित थे।


सीएम के आने की अटकलें
ललितपुर। बाबा सदनशाह के उर्स के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आने की संभावनाएं जताई जा रही हैं। यही कारण है कि उर्स परिसर में हर व्यवस्था दुरुस्त रखने के कड़े निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed