{"_id":"67e84cd9555d7bac180d7b0b","slug":"urs-from-tomorrow-market-started-getting-decorated-doom-pandal-also-set-up-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-132415-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: उर्स कल से, सजने लगा बाजार, डूम पंडाल भी लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: उर्स कल से, सजने लगा बाजार, डूम पंडाल भी लगाया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। सदनशाह की दरगाह पर उर्स का आगाज 31 मार्च से हो रहा है, जो चार अप्रैल तक चलेगा। उर्स में जहां बाबा सदनशाह की मजार पर लोग चादर चढ़ाएंगे, वहीं मुशायरा, कव्वालियों की शानदार प्रस्तुति दी जाएगी। देश के बड़े शायर व कव्वाल अपना फन प्रस्तुत करंगे।
दरगाह पर 106 वर्षों से उर्स का आयोजन हो रहा है। इस बार 107वां उर्स लगेगा। उर्स कमेटी ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। सदनशाह परिसर एवं आसपास दुकानें लगकर तैयार हो गई हैं। कहीं चीनी मिट्टी के बर्तनों का बाजार, तो कहीं कपड़ों और लोहा से बने सामानों का बाजार सजा है। यहां कई जनपदों के व्यापारी दुकानें लगाते हैं। झूलों का बाजार भी तैयार हो गया है, जो मुख्य आकर्षण रहेगा।
इसके साथ ही मुशायरा व शायरों का जमावड़ा होगा। इसके लिए आकर्षक लाइटिंग के साथ ही डूम पंडाल लगाया जा रहा है। पंडाल में बड़ी एलईडी टीवी भी लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
पहले दिन होगा मुशायरा : उर्स के पहले दिन 31 मार्च को ऑल इंडिया सदन कौमी एकता मुशायरा का आयोजन होगा, जिसमें मुंबई, दिल्ली, कानपुर, आगरा, झांसी व ललितपुर, भोपाल समेत कई शहरों के नामचीन शायर शिरकत करेंगे। एक अप्रैल को कव्वाली की महफिल सजेगी, जिसमें मेरठ के प्रसिद्ध कव्वाल आमिल आरिफ और मुंबई के साबरी निसार जानी एक से एक कव्वालियाें की प्रस्तुति देंगे। दो अप्रैल को मुंबई के ही कव्वाल दानिश इकबाल माबरी अपना फन पेश करेंगे। तीन अप्रैल को राजस्थान के शब्बीर सदाकत और साबरी कव्वाल की जोड़ी अपना जलवा बिखेरेगी। इसी दिन बेंगलुरु के कव्वाल सलीम जावेद भी आएंगे, जो कव्वालियों की प्रस्तुति देंगे।
000000
फोटो-38
उर्स की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 31 मार्च को दरगाह पर कमेटी की ओर से चादर लेकर पहुंचते हैं। रात में ऑल इंडिया कौमी मुशायरा होगा। दो व तीन अप्रैल की रात कव्वाली और चार अप्रैल को सामूहिक विवाह आयोजित होंगे। -हाजी बदरुद्दीन कुरैशी, सदर उर्स कमेटी