{"_id":"69349022777602aef708cb82","slug":"urea-is-being-sold-at-a-higher-rate-in-the-birdha-cooperative-society-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-147442-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: सहकारी समिति बिरधा में अधिक रेट पर बिक रही यूरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: सहकारी समिति बिरधा में अधिक रेट पर बिक रही यूरिया
विज्ञापन
- किसानों ने रात के अंधेरे में यूरिया की कालाबाजारी के लगाए आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
बिरधा। बिरधा बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति पर किसानों ने यूरिया के ओवर रेट को लेकर किया विरोध प्रदर्शन किया और किसानों ने ओवररेटिंग के आरोप लगाए हैं। किसानों का आरोप है कि सहकारी समिति में सचिव कभी आते नहीं हैं और समिति पर प्राइवेट लोगों के द्वारा किसानों काे ओवर रेट पर यूरिया की बिक्री की जा रही है। साथ ही किसानों का यह भी आरोप है कि हम लोगों के कागज और पैसे पिछले दो दिनों से जमा होने के बाद भी यूरिया नहीं दिया जा है और रात के अंधेरे में समिति द्वारा पिकअप और ट्रैक्टर ट्रालियों में भरकर यूरिया मध्यप्रदेश में कालाबजारी की जा रही है। समिति में कंप्यूटर ऑपरेटर के अलावा कोई भी कर्मचारी नहीं था और किसानों ने कहा कि समिति सचिव द्वारा एक प्राइवेट कर्मचारी के द्वारा अधिक रेट पर यूरिया बिकवाया जा रहा है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
फोटो-45
कैप्सन-मनीराम।
समिति में यूरिया की बोरी किसानों को सरकारी रेट 266.50 रुपये की जगह 300 रुपये में बेची जा रही है।
-मनीराम, किसान
-- -- -- -- -
फोटो-46
कैप्सन-जुम्मन खान
सहकारी समिति में सचिव नहीं आते हैं, जिससे प्राइवेट कर्मचारी के द्वारा अधिक रेट पर यूरिया की बिक्री की जा रही है।
-जुम्मन खान, किसान
-- -- -- -- -- -
फोटो-47
कैप्सन-गुबंदी
हम पिछले तीन दिन से यूरिया की चार बोरियो के लिए भटक रहे हैं और रात में समिति से यूरिया मध्यप्रदेश भेजा जा रहा है।
-गुबंदी, किसान
-- -- -- -- -- -- --
फोटो-48
कैप्सन-राघव वैद्य, डोंगराकलां।
समिति पर यूरिया के ओवर रेट के अलावा किसानों से अच्छा व्यवहार नहीं किया जाता है, किसानों को सही रेट पर यूरिया उपलब्ध कराया जाए।
-राघव वैद्य
-- -- -- -- -- -
पिछले कई दिनों से सचिव की शिकायतें आ रही हैं। सचिव की शिकायतोंको समिति के बोर्ड की बैठक बुलाकर इसको प्राथमिकता से रखा जाएगा। विक्रम सिंह राजपूत, समिति अध्यक्ष, बिरधा।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
सहकारी समिति बिरधा से आ रही यूरिया खाद की कालाबाजारी और ओवर रेट को लेकर संबंधित अधिकारी को मौके पर भेजकर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। किसानों को कोई भी परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
-राजीव कुमार भारती, जिला कृषि अधिकारी।