फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   UP News : Israr saved friends life by giving his life

UP News : पीयूष को बचा नहीं पाया पर जान देकर दोस्ती अमर कर गया इसरार, गणेश विसर्जन के दौरान हुआ हादसा

Sun, 11 Sep 2022 05:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 11 Sep 2022 05:30 AM IST
सार

 UP News : विसर्जन के दौरान गहरे पानी में डूब रहे अपने दोस्त पीयूष (17) को बचाने की खातिर जान की परवाह किए बगैर इसरार (19) तालाब में कूद पड़ा। हालांकि, दुखद यह रहा कि दोनों की जान नहीं बच सकी। 

विज्ञापन
UP News : Israr saved friends life by giving his life
demo pic... - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

ललितपुर में गणेश विसर्जन के दौरान दोस्ती की अनोखी मिसाल देखने को मिली। विसर्जन के दौरान गहरे पानी में डूब रहे अपने दोस्त पीयूष (17) को बचाने की खातिर जान की परवाह किए बगैर इसरार (19) तालाब में कूद पड़ा। हालांकि, दुखद यह रहा कि दोनों की जान नहीं बच सकी। 

विज्ञापन


दरअसल, यूपी के ललितपुर में गणेश विसर्जन के लिए शुक्रवार को इसरार भी पीयूष के साथ गया था। पीयूष तालाब में उतर गया। इसरार बाहर चबूतरे से विसर्जन देखता रहा। इस बीच, पीयूष गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। मदद की गुहार भी लगाई, लेकिन कोई नहीं पहुंचा। दोस्त को डूबते देख इसरार तालाब में कूद पड़ा। उसे तैरना नहीं आता था। हालांकि, पीयूष को नहीं बचा पाया, पर जान देकर दोस्ती अमर कर गया इसरार। 
विज्ञापन


शव निकला तो पकड़े थे एक-दूसरे का हाथ
शव को बाहर निकाले जाते समय भी पीयूष के हाथ में इसरार का हाथ था। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद हर किसी की आंखें नम हो उठीं। पीयूष और इसरार के परिवार पीढ़ियों से पड़ोसी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed