फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   up goverment fail - priyanka

किसानों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही है सरकार, पूरी तरह फेल- प्रियंका

Sat, 30 Oct 2021 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
up goverment fail - priyanka
मृतक की बेटी से बात करती प्रियंका गांधी - फोटो : LALITPUR
किसानों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही है सरकार, पूरी तरह फेल- प्रियंका
विज्ञापन

ललितपुर। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने कहा कि सरकार किसानों की समस्याओं को नजरंदाज कर रही है। कर्ज में डूबे किसान महीनों से सड़क पर हैं। कहीं उन्हें कुचला जा रहा तो कहीं पर खाद जैसी समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। अधिकारी और नेता साठगांठ कर खाद की कालाबाजारी कर रहे हैं। प्रदेश सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है। वह शुक्रवार को पाली में फांसी लगाकर मौत को गले लगाने वाले किसान बल्लू पाल के मकान पर पहुंचीं। वहां पर बल्लू के अलावा अन्य मृतक के परिजनों को ढांढस बधाते हुए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी शुक्रवार सुबह 7.07 बजे साबरमती एक्सप्रेस से ललितपुर पहुंचीं। इसके बाद पाली के मोहल्ला पंडयाना पहुंचीं। वहां मृतक बल्लू पाल, सोनी अहिरवार, महेश कुमार बुनकर और भोगी लाल के परिजनों से मिलीं। मृतकों के परिजनों को बल्लू के घर पर बुला लिया गया था। उन्होंने चारों के शोकाकुल परिवारों को हरसंभव मदद का आश्वासन देते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार बनते ही किसानों का कर्ज माफ कराएंगी। करीब एक घंटे तक वह मृतकों के परिजनों के दुख दर्द सुनतीं रहीं।
विज्ञापन

ंबाद में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि बोरियों से खाद की चोरी हो रही है। पहले 50 किलो की बोरी होती थी लेकिन अब 45 किलो की बोरी किसानों को दी जा रही है। किसान से दाम अधिक लिए जा रहे लेकिन खाद पूरी नहीं मिल पा रही है। किसान महीनों से सड़क पर है लेकिन सरकार उनकी एक नहीं सुन रही। भूखे प्यासे किसान खाद के लिए लाइन में खाना छोड़ कर लग रहे, इसके बाद भी उन्हें खाद मुहैया नहीं हो पा रही है। चार परिवारों में दो लोगों ने आत्महत्या की और दो लोग खाद के लिए लाइन में खड़े- खड़े मर गए। इनमें एक ने खाना भी नहीं खाया था। सरकार की ओर से खाद की सुविधा दी जाती है, लेकिन वह इस जिम्मेदारी को नहीं निभा रही है। आवारा पशुओं के कारण किसान पूरी रात खेत में बैठा रहता है। इस ओर भी सरकार ध्यान नहीं दे रही है। स्पष्ट है कि प्रदेश सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है। इसके बाद वह झांसी के लिए कार से रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed