फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   UP Board: Exam will be held at 49 centers

यूपी बोर्ड : 49 केद्रों पर होगी परीक्षा

Tue, 10 Dec 2024 12:19 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
UP Board: Exam will be held at 49 centers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की फरवरी से शुरू होने वाली परीक्षा के लिए केंद्रों की अंतिम सूची जारी कर दी है। 49 केंद्रों पर परीक्षा होगी। अंतिम सूची जारी होने के बाद माध्यमिक शिक्षा विभाग व्यवस्थाएं दुरुस्त करवाने में जुट गया है।
24 फरवरी से यूपी बोर्ड की परीक्षा शुरू हो रही है। हाईस्कूल के 17107 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे, जिसमें 9347 बालक और 7760 बालिकाएं शामिल रहेंगी। इंटरमीडिएट की परीक्षा में 13858 परीक्षार्थी शामिल होंगे, जिसमें 7308 बालक और 6550 बालिकाएं रहेंगी। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने कुछ माह पूर्व परीक्षा केंद्र बनाए जाने के लिए विद्यालयों की सूची बोर्ड को भेजी थी। इसके बाद 50 परीक्षा केंद्रों की सूची बोर्ड ने जारी की थी और आपत्तियां मांगी थीं। एक दर्जन के करीब आपत्तियां आई थीं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई कमेटी की बैठक में इन आपत्तियों का निराकरण किया गया था। 49 परीक्षा केंद्रों की सूची यूपी बोर्ड को प्रेषित की गई थी। हाल में बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों की सूची ऑनलाइन जारी करते हुए इन पर आपत्तियां मांगी थीं। अब यूपी बोर्ड ने 49 परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी की है। जिला विद्यालय निरीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि निर्धारित परीक्षा केंद्रों में आठ राजकीय विद्यालय, नौ अशासकीय और 32 वित्तविहीन विद्यालय शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed