{"_id":"65c284e62e96cdf0d0046cc6","slug":"up-board-exam-identity-cards-sent-to-900-room-inspectors-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-109963-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड परीक्षा : 900 कक्ष निरीक्षकों का भेजा गया परिचय पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड परीक्षा : 900 कक्ष निरीक्षकों का भेजा गया परिचय पत्र
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा नकल विहीन कराने के लिए पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। करीब 900 कक्ष निरीक्षकों के परिचय पत्र बोर्ड ने भेज दिए हैं। इसके साथ जोनल मजिस्ट्रेट बनाने की प्रक्रिया चल रही है।
22 फरवरी शुरू हो रही हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा 50 केंद्रों पर होगी। शांतिपूर्वक परीक्षा कराने के लिए सीसीटीवी कैमरे सहित अन्य व्यवस्थाओं को चाक चौबंद कराया जा रहा है। कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी करने वाले 900 शिक्षकों के परिचय पत्र भेज दिए गए हैं। फोटोयुक्त परिचय पत्र पर नाम, विद्यालय का नाम, पढ़ाए जाने वाले विषय का नाम, शैक्षिक योग्यता आदि का पूर्ण विवरण सहित क्यूआर कोड अंकित रहेगा। परिचय पत्र कक्ष निरीक्षकों को परीक्षा के एक सप्ताह पूर्व वितरित किए जाएंगे। 40 परीक्षार्थी पर दो कक्ष निरीक्षक एवं 41-60 परीक्षार्थियों तक तीन कक्ष निरीक्षक नियुक्त रहेंगे। परीक्षा केंद्र पर 50 प्रतिशत कक्ष निरीक्षक बाहरी रखे जाएंगे। जिस दिन, जिस विषय की परीक्षा होगी, उस सत्र में उस विषय के अध्यापक की ड्यूटी कक्ष निरीक्षक के रूप में नहीं लगाई जाएगी। यूपी बोर्ड से और कक्ष निरीक्षकों के परिचय पत्र जारी करने की मांग की गई है। अभी जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त करने की प्रक्रिया चल रही है। जोनल मजिस्ट्रेट नकल विहीन परीक्षा कराने की जिम्मेदारी संभालेंगे।
-- -- -- -- -- -
करीब 900 कक्ष निरीक्षकों के परिचय पत्र यूपी बोर्ड द्वारा भेज दिए गए हैं। इन परिचय पत्रों का वितरण परीक्षा शुरू होने से एक हफ्ते पहले कर दिया जाएगा। बोर्ड से और कक्ष निरीक्षकों के परिचय पत्र भेजने की मांग की गई है।
विज्ञापन
ओमप्रकाश सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक