{"_id":"5765a7704f1c1bbd4f11b8bc","slug":"unnumbered-bike-will-be-ceased","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंबर नहीं तो बाइक होगी सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नंबर नहीं तो बाइक होगी सीज
lalitpur
Updated Sun, 19 Jun 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
प्रशासन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। बिना नंबर लिखी बाइक लेकर फर्राटा भरने वालों की अब खैर नहीं। शीघ्र ही कोतवाली पुलिस बिना नंबर की बाइकों के खिलाफ अभियान चलाएगी। ऐसी बाइकों का चालान काटकर छोड़ा नहीं जाएगा, बल्कि उन्हें सीज कर दिया जाएगा। साथ ही मानक के विपरीत डिजाइनर नंबर प्लेट लगाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
नगर क्षेत्र में बहुत सी बाइक बिना नंबर के चल रही हैं। ऐसे में कहीं दुर्घटना होने पर बाइक सवार के बारे में जानकारी नहीं मिल पाती है। वहीं, नगर में कई वाहन मालिक फाइनेंस पर बाइक खरीदने के बाद समय से किश्त न चुकाने के कारण रजिस्ट्रेशन कराने नहीं पहुंचते हैं और गाड़ी पर बिना नंबर लिखाए उसका उपयोग करते रहते हैं। कई वारदातों में बिना नंबर की बाइक का इस्तेमाल करने के कारण अपराध का खुलासा करना पुलिस के लिए सिरदर्द बन जाता है। इसी कारण से कोतवाली पुलिस ने बिना नंबर वाली गाड़ियों के खिलाफ अभियान चलाने का निर्णय लिया है।
बिना नंबर की गाड़ियों के अलावा पुलिस द्वारा उन वाहनों पर भी कार्रवाई की जाएगी, जिन पर डिजाइनर नंबर प्लेट लगी हुई है। डिजाइनर नंबर प्लेट को लेकर पूर्व में भी कोतवाली पुलिस द्वारा अभियान छेड़ा गया था, लेकिन उस समय केवल चार पहिया वाहनों पर ही कार्रवाई हुई थी। इस बार अभियान में दो पहिया वाहन भी शामिल रहेंगे।
विज्ञापन
वर्जन
बिना नंबर की बाइक अपराध के खुलासों में बाधक होती हैं। ऐसी बाइकों को पकड़ कर उन्हें सीज किया जाएगा।
एसके वैश्य, कोतवाली प्रभारी