फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Unmatched example of sculpture Deogarh Center : Muni Sudhasagar

मूर्तिकला की बेजोड़ मिसाल देवगढ़ केंद्र : मुनि सुधासागर

Tue, 08 Nov 2022 12:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 12:05 AM IST
विज्ञापन
Unmatched example of sculpture Deogarh Center : Muni Sudhasagar
ललितपुर। मुनि सुधासागर महाराज ने मूर्तिकला की बेजोड़ मिसाल व देवगढ़ को भारतीय जैन संस्कृति का अद्वितीय केंद्र बताया। उन्होंने कहा कि देवगढ़ में विकास की अपार संभावनाए है। यहां की मूर्तिकला हमारी संस्कृति को दर्शाती है जिसको अक्षुण्य रखना समाज और श्रेष्ठियों का दायित्व है। वह सोमवार को देवगढ़ मैनेजिंग कमेटी की बैठक में बोल रहे थे।
विज्ञापन

सोमवार को अभिनंदनोदय अतिशय तीर्थ क्षेत्रपाल मंदिर तलैया पांडाल में मुनि सुधासागर महाराज एवं मुनि पूज्यसागर महाराज के सानिध्य में आयोजित बैठक में मुनि देवोदय तीर्थ देवगढ़ के नामकरण के बाद निवर्तमान पदाधिकारी नरेंद्र जैन, छोटे पहलवान, गोकुलचंद सरोज, कमलेश सराफ, मुकेश सराफ, भूपेंद्र जैन, वीरेंद्र जैन, सिद्धेश्वर जमौरिया आदि ने लगभग 400 सदस्यों के मध्य अपने त्यागपत्र सौपते हुए मुनि श्री के प्रति अपनी भावनाएं रखी और देवगढ़ के विकास के लिए अपनी आस्था जताई।
विज्ञापन

सदस्यों ने सर्वसम्मति से अनिल जैन अंचल को देवोदय तीर्थ देवगढ का अध्यक्ष, महामंत्री संजीव जैन सीए व कोषाध्यक्ष राजीव जैन लकी को चुना। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने मुनि श्री के सम्मुख श्रीफल अर्पित कर आशीर्वाद ग्रहण किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल जैन अंचल ने बताया कि देवोदय तीर्थ देवगढ के शेष पदाधिकारियों का चयन शीघ्र कर घोषित किए जाएगे और मुनि श्री के आशीर्वाद से देवगढ के विकास में कोई कसर नहीं रखी जाएगी। इस मौके पर प्रमुख रूप से जैन पंचायत महामंत्री डॉ.अक्षय टडैया, शीलचंद अनौरा,जगदीश प्रसाद जैन जाखलौन,सनत जैन,महेंद्र जेैन मयूर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुनि संघ के सानिध्य में विमान जी रथयात्रा आज
जैन समाज के तत्वावधान में कार्तिक पूर्णिमा पर परंपरागत रथयात्रा विमानजी में विराजित श्री जी की भव्य शोभायात्रा मुनि सुधासागर महाराज के ससंघ सानिध्य में मंगलवार को मध्यान्ह 12 बजे से शुरू होगी। धार्मिक आयोजन संयोजक मनोज जैन ने बताया कि विमानोत्सव शांतिनगर जैन मंदिर, आदिनाथ मंदिर, समोवशरण मंदिर से विमान जी आजापुरा होते हुए तुवन चौराहे पर पहुंचेगे। जैन बडा मंदिर, नया मंदिर से सावरकर चौक पहुंचेगे जहां वाहुवलिनगर डोढाघाट से विमानजी विहार करते हुए घंटाघर चौक से तुवन चौराहा पहुंचेगे। इलाइट जैन मंदिर के विमानजी रथयात्रा के साथ जिला कारागार होते हुए तहसील तिराहा होते हुए तुवन चौराहा से सिविललाइन स्टेशन रोड से वर्णी चौराहा होते हुए अभिनंदनोदय तीर्थ क्षेत्रपाल मंदिर पहुंचेगे जहां श्री जी का अभिषेक मुनि श्री के सानिध्य में होगा। सायंकाल संगीतमय भव्य आरती के उपरांत नौ नवंबर को प्रात: आठ बजे सभी मदिरों के लिए प्रभावना पूर्वक वापसी होगी। उन्होने बताया कि विमानोत्सव को भव्यता प्रदान करने के लिए नगर के सभी जैन मंदिरों के माध्यम से स्वयंसेवी संस्थाए उत्साह पूर्वक हिस्सा ले रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed