फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Unlimited time strike

33 वें दिन जारी रहा अनिश्चित कालीन धरना

Fri, 24 Nov 2017 12:56 AM IST
Lalitpur
Lalitpur Updated Fri, 24 Nov 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
Unlimited time strike
Anganbadi Strike Lalitpur - फोटो : demo
विकास भवन के सामने महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले 33वें दिन जारी रहा। संघ की जिला अध्यक्ष प्रतिभा कौशिक ने कहा कि जब तक वेतन वृद्धि व अन्य मांगों को लेकर लिखित आश्वासन नहीं मिलता है तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने आरोप लगाया है कि विभागीय अधिकारियों द्वारा कार्य करने के लिए उन पर जबरन दबाव बनाया जा रहा है। इस भय से कुछ आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने पुष्टाहार उठा लिया है। संघ की महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी तब तक कार्य बहिष्कार करती रहेगी। जब तक उनकी सभी मांगें पूरी नहीं हो जाती हैं। उन्होंने आंगनबाड़ी कर्मचारी का वेतन 15 हजार व सहायिका का वेतन दस हजार रुपये करने की मांग को दोहराया है। इस दौरान मिथलेश त्रिपाठी, किरन राजपूत, अरुण राजा, विमलेश, शिवकुमारी, मीनाराय, लीलादेवी, सुनीता टोंटे, मखन, सुमन, रेखा, मनीषा, उमातिवारी, शिवकाली, अटल कुंवर, पार्वती, अभिलाषा, साधना चौबे, सुमन राजे, संगीता शर्मा, सत्यवती, विमला देवी, लक्ष्मीदेवी, शशीराजा, नीलम, उर्मिला, कल्पना, लीलादेवी, गीतादेवी, मंजरी बुंदेला आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

पुष्प वर्षा कर किया राम बारात का स्वागत
ललितपुर। ब्राह्मण युवा मंडल के पदाधिकारियों ने नगर में श्रीरामबारात का स्वागत सुपर मार्केट में भगवान के स्वरूप को तिलक लगाया व आरती उतार कर स्वागत किया। इसमें मंडल के सदस्यों ने पुष्प वर्षा कर माला पहनाई और बारातियों का स्वागत किया। इस दौरान ललित कौशिक, प्रशांत शर्मा, रत्नेश तिवारी, राजेंद्र रिछारिया, विनोद मिश्रा, विक्की कौशिक, महेंद्र शुक्ला, डॉ दीपक चौबे, रामेश्वर मालवीय, नितिन पाराशर, गुड्डू तिवारी, नरेंद्र पाठक, भरत रिछारिया, सुनील पटैरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed