{"_id":"67cf3db953950edcdd0a9fdf","slug":"uncontrolled-car-rams-into-a-restaurant-six-injured-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-131250-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: अनियंत्रित कार ढाबे में घुसी, छह चुटहिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: अनियंत्रित कार ढाबे में घुसी, छह चुटहिल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे स्थित ढाबे में घुस गई। वहां खाना खा रहे छह लोग चपेट में आकर चोटिल हो गए। गंभीर रूप से घायल दो युवकों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
शहर के मोहल्ला नेहरू नगर निवासी सौरभ (30), शिवम (21) पुत्र चंद्र सिंह निवासी टीकमगढ़ मध्य प्रदेश, गौरीशंकर (27) निवासी बल्देवगढ़ मध्य प्रदेश, शैलेंद्र (31) निवासी मोहल्ला नेहरू नगर, अमन (18) पुत्र हरीशंकर निवासी खुरई, मध्य प्रदेश, संदीप (26) निवासी टीकमगढ़, मध्य प्रदेश सोमवार दोपहर में झांसी-सागर नेशनल हाईवे-44 पर गोविंद सागर बांध के पास एक ढाबे पर भोजन कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर ढाबे में घुस गई। भोजन कर रहे सभी छह लोग चपेट में आ गए और चोटिल हो गए।
ढाबा संचालक और कर्मचारियों ने टिनशेड के नीचे दबकर चोटिल हुए सभी छह लोगों को बाहर निकाला।
आनन फानन सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने संदीप व अमन को भर्ती कर लिया, जबकि अन्य का प्राथमिक इलाज किया। सीओ सदर अभय नारायण राय ने बताया कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। घटना को लेकर जांच-पड़ताल कराई जा रही है।ि