फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Two trains were removed from the changed route, Shatabdi came three hours late

दो ट्रेनों को बदले रूट से निकाला, शताब्दी तीन घंटे लेट आई

Tue, 08 Nov 2022 10:30 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Two trains were removed from the changed route, Shatabdi came three hours late
रेलवे स्टेशन पर ब्रिज से उतरते यात्री -संवाद - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। झांसी में मालगाड़ी के डिब्बे उतरने के चलते ललितपुर में ठहराव वाली दो ट्रेनों के रूट बदलकर बीना, गुना, शिवपुरा होकर ग्वालियर के रास्ते निकाले गए। वहीं कई अन्य ट्रेनें भी करीब डेढ़ से दो घंटे तक लेट रहीं, जबकि शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन तीन घंटे लेट आई।
विज्ञापन

झांसी में कानपुर रेल खंड पर मंगलवार की सुबह मालगाड़ी के पांच डिब्बे बेपटरी होने के चलते शताब्दी, छत्तीसगढ़ और समता एक्सप्रेस समेत कई ट्रेन प्रभावित हो गईं। भोपाल, बीना से झांसी की ओर जाने वाली ट्रेनों में डाउन रूट की छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन 2.20 घंटे, समता एक्सप्रेस ट्रेन 2.40 घंटे देरी से आई। जबकि कुशीनगर एक्सप्रेस डेढ़ घंटे लेट रही। वहीं डाउन रूट की अमृतसर एक्सप्रेस एवं साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन भी तीस मिनट तक देरी तक आई।
विज्ञापन

रेलवे द्वारा झांसी में मालगाड़ी उतरने के चलते सुबह आने वाली पंजाब मेल व झेलम एक्सप्रेस ट्रेनों को बदले रूट से निकाला गया और इस रूट पर चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन ढाई घंटे तक लेट रही। वहीं डाउन रूट की ही प्रयागराज एक्सप्रेस ट्रेन 3.40 घंटे लेट आई। वहीं डाउन रूट की ट्रेनों के प्रभावित होने के कारण बलिया विशेष मेला पूजा ट्रेन 7.55 बजे के स्थान पर एक घंटा 22 मिनट लेट आई। हालांकि यह ट्रेन ललितपुर से टीकमगढ़ के रास्ते खजुराहो, प्रयागराज होकर बलिया पहुुंचती है। वहीं ललितपुर खजुराहो पैसेंजर ट्रेन एक घंटे एवं बरौनी एक्सप्रेस ट्रेन भी एक घंटे तक लेट रही। ट्रेनों के लेट चलने से यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

झांसी से ललितपुर व बीना के बीच मेमू ट्रेनों को किया रद
ललितपुर। झांसी में मालगाड़ी के डिब्बे उतरने के चलते झांसी से ललितपुर और बीना के मध्य चलने वाली मेमू ट्रेनों में वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-ललितपुर , ललितपुर-बीना, बीना-ललितपुर एवं ललितपुर-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी मेमू ट्रेनों को मंगलवार को रद कर दिया गया। वहीं डाउन रूट की पंजाबमेल एक्सप्रेस ट्रेन परिवर्तित मार्ग महादेवखेड़ी, गुना-कोटा होते हुए मथुरा के रास्ते से निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed