फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Two students were let off with a warning for trying to cheat

Lalitpur News: नकल का प्रयास करते दो छात्रों को चेतावनी देकर छोड़ा

Sun, 25 May 2025 12:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Two students were let off with a warning for trying to cheat
ललितपुर। नेहरू महाविद्यालय में चल रही स्नातक सेमेस्टर परीक्षा में शनिवार को दो छात्र नकल करने का प्रयास करते पकड़े गए। चेकिंग टीम ने छात्रों को माफी मांगने पर चेतावनी देकर छोड़ दी। लेकिन, टीम ने छात्रों को परीक्षा कक्ष से बाहर कर दिया।
विज्ञापन

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षा में पहली पाली में बीएससी कृषि चतुर्थ सेमेस्टर, बीए एलएलबी द्वितीय सेमेस्टर, बीए छठवां सेमेस्टर में 712 के सापेक्ष 703 छात्र-छात्राएं उपस्थित हुए। 9 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में एलएलबी द्वितीय सेमेस्टर में 215 के सापेक्ष 205 छात्र-छात्राएं उपस्थित हुए और 10 छात्र अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

तृतीय पाली में बीएससी कृषि छठवां सेमेस्टर में 576 के सापेक्ष 568 छात्र-छात्राएं उपस्थित हुए। 08 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहीं। परीक्षा देने से पूर्व परीक्षार्थियों की सघन चेकिंग की गई।1476 छात्र-छात्राएं उपस्थित हुए, जबकि 27 अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान प्रो. अनिल सूर्यवंशी, डाॅ. रामकुमार रिछारिया, डाॅ. शैलेंद्र सिंह चौहान, डाॅ. विनोद कुमार, डाॅ. अरिमर्दन सिंह, डाॅ. सुभाष जैन, डाॅ. रोहित वर्मा, फहीम बख्श आदि स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed