फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Two smugglers who took away woman's jewelery arrested

Lalitpur News: महिला के जेवरात ले जाने वाले दो टप्पेबाज गिरफ्तार

Wed, 19 Feb 2025 01:55 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Two smugglers who took away woman's jewelery arrested

विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



ललितपुर/तालबेहट। वृद्धावस्था पेंशन का लालच देकर महिला से जेवरात ले जाने वाले दो टप्पेबाजों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से चांदी की चार चूड़ियां व सोने का मंगलसूत्र बरामद हुआ।


कोतवाली तालबेहट अंतर्गत ग्राम रारा निवासी हल्के कुशवाहा की पत्नी दस्यु से दो बदमाश सोने-चांदी के जेवरात टप्पेबाजी कर ले गए थे। पुलिस ने टप्पेबाजों की तलाश में सीसीटीवी कैमरे की फुटेज सहित अन्य बिंदुओं पर जांच पड़ताल शुरू की थी। पुलिस के हाथ महत्वपूर्ण सुराग लगे थे। मंगलवार को तालबेहट पुलिस ने रेलवे क्रॉसिंग ग्राम बौलारी के पास से प्रभान सिंह, मुकेश वंशकार निवासी ग्राम संसुआ थाना बार को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने बताया कि वे लोग जगह-जगह घूमकर बूढे़ लोगों को निशाना बनाते हैं। 16 फरवरी को तालबेहट में उनको एक दंपती दिखा। वे उनके पास पहुंचे और बताया कि उनकी पत्नी का वृद्धा पेंशन का रुपया तहसील में आया है। रुपये निकालने के लिए एक फोटो लगेगी। इस कारण चूड़ियां व मंगलसूत्र उतार लो, जिससे तुम गरीब दिखो। महिला ने चूड़ियां व मंगलसूत्र निकालकर उनको दे दिया था। उक्त जेवरात लेकर वह वहां से भाग गए थे। आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाली तालबेहट प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी, उपनिरीक्षक बलराम शर्मा, सूरज सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed