फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Two people including a woman died in road accidents

Lalitpur News: सड़क हादसों में महिला सहित दो की मौत

Mon, 28 Jul 2025 12:50 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Two people including a woman died in road accidents
तालबेहट। अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। इससे दोनों परिवारों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

शनिवार को राजमार्ग पर बड़ौरा चौराहे के निकट सड़क हादसे में घायल कोतवाली अंतर्गत ग्राम पवा निवासी लक्ष्मी (45) की मौत हो गई। परिजन के अनुसार लक्ष्मी अपने भांजे केहर के साथ बाइक से मध्य प्रदेश के खनियाधाना में एक गमी में शामिल होने जा रही थीं। बड़ौरा चाैराहे के समीप पीछे से आ रही एक पिकअप ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। बाइक सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। परिजन उन्हें झांसी ले गए, जहां उपचार के दौरान लक्ष्मी की मौत हो गई। वहीं केहर का उपचार चल रहा है।
इधर, थाना पूराकलां निवासी हरनाम कुशवाहा (21) अपनी सुसराल कोतवाली तालबेहट अंतर्गत ग्राम कलौथरा आया था। रविवार सुबह अपने साले अभिजीत के साथ बाइक से ओरछा जा रहा था। राजमार्ग पर राजकीय महाविद्यालय के पास पीछे से आ रहे एक वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। दोनों सड़क किनारे गहरी खाई में गिर गए। हरनाम गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल सीएचसी लाया गया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। उपचार के दौरान हरिनाम की मौत हो गई, जबकि उसका साला मामूली चोटिल हुआ।
विज्ञापन

000000000000000
हेलमेट लगाए होते तो बच सकती थी जान
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बाइक सवार हरनाम कुशवाहा के सिर में गहरी चोट आने से रक्तस्राव अधिक हो रहा था। यदि हेलमेट लगाए होते तो उसकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed