{"_id":"65a19ecc3efc2f394c09e8da","slug":"two-people-beaten-car-vandalized-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-8847-2024-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: दो लोगों को पीटा, कार में की तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: दो लोगों को पीटा, कार में की तोड़फोड़
विज्ञापन
चार आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। गाली गलौज कर मारपीट करते हुए कार में तोड़फोड़ करने का मामला पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया है।
मध्य प्रदेश के दतिया अंतर्गत थाना बडौनी के ग्राम गोविंदपुर निवासी देशराज कबूतरा ने थाना पाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 11 जनवरी की शाम को वह अपने रिश्तेदार के साथ ग्राम रजौरा आया था। यहां हरी कबूतरा निवासी ग्राम रजौरा अपने तीन साथियों के साथ आया और गाली गलौज करने लगा। मना करने पर आरोपियों ने उसके व उसके रिश्तेदार के साथ मारपीट कर दी। जिससे दोनों लोग चोटिल हो गए। इतना ही नहीं आरोपियों ने उसकी कार को लाठी-डंडों से हमला कर क्षतिग्रस्त कर दिया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों को मौके पर आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। पुलिस ने सभी चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।