{"_id":"66c112b3c259ff36400b4aaf","slug":"two-new-dengue-patients-found-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-119415-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: डेंगू के दो नए मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: डेंगू के दो नए मरीज मिले
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। बीमारियों पर नियंत्रण के स्वास्थ्य विभाग के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। डायरिया का प्रकोप थमा नहीं था कि अब डेंगू के मरीज मिलने लगे हैं। मोहल्ला अजीतपुरा में दो किशोरों में डेंगू की पुष्टि हुई है। दोनों का उपचार एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
बीते दिनों एक किशोर की तबीयत खराब हो गई। बुखार आने पर निजी चिकित्सक को दिखाया। उसमें डेंगू के लक्षण पाए गए। इसके बाद सिविल लाइन स्थित एक निजी पैथोलॉजी में जांच कराई। डेंगू की पुष्टि हुई। दूसरे किशोर को भी बुखार आया। जांच में डेंगू होने की पुष्टि हुई। दोनों उपचार नदीपार स्थित एक अस्पताल में चल रहा है। अब जिले में डेंगू से पीड़ित मरीजों की संख्या आठ से बढ़कर दस हो गई है।
शनिवार को मलेरिया विभाग की टीम ने मौके पर निरोधात्मक कार्रवाई की। लार्वीसाइड का छिड़काव कराया। आसपास के लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि पोर्टल पर डाटा अपलोड होने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
-- -
मोहल्ला अजीतपुरा में दो किशोरों में डेंगू होने की जानकारी हुई है। निरोधात्मक कार्रवाई की गई है।
मुकेश जौहरी, जिला मलेरिया अधिकारी