फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   two more train by 12 september

12 सितंबर से ललितपुर को मिलेंगी दो और ट्रेन

Mon, 07 Sep 2020 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
two more train by 12 september
train - फोटो : train
ललितपुर। कोविड-19 संक्रमण के दौरान ललितपुर में अभी तक पांच ट्रेनों का ठहराव किया जा रहा है। लेकिन अब 12 सितंबर से चलने वाली नई ट्रेन में ललितपुर में भी दो और ट्रेनों का ठहराव दिया गया है। जिनमें गोरखपुर यशवंतपुर एक्सप्रेस और कुरुक्षेत्र-खजुराहो एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं, जो हरियाणा राज्य के कुरुक्षेत्र से झांसी, ललितपुर होते हुए खजुराहो के लिए पहली ट्रेन होगी।
विज्ञापन

जनपद के रेलवे स्टेशन पर विभिन्न रुटों पर तीन माह पूर्व संचालित की गई कोविड-19 विशेष ट्रेनों के रुप में ललितपुर में पांच ट्रेनों का ठहराव किया जा रहा है। जिनमें पुष्पक एक्सप्रेस, सचखंड एक्सप्रेस, अहमदाबाद-वाराणसी/ दरभंगा एक्सप्रेस, कुशीनगर एक्सप्रेस एवं जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस ट्रेन शामिल हैं। लेकिन रेलवे बोर्ड ने 12 सितंबर से चालीस जोड़ी नई ट्रेनों का संचालन शुरु करने का निर्णय लिया है। इनमें से दो ट्रेनों ट्रेन संख्या 02591/02592 गोरखपुर-यशवंतपुर - गोरखपुर, 01841 कुरुक्षेत्र-खजुराहो एवं 01842/01841 कुरुक्षेत्र- खजुराहो- कुरुक्षेत्र एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव ललितपुर में दिया गया है । कुरुक्षेत्र एवं खजुराहो के लिए चलने वाली इस रूट पर यह पहली ट्रेन की सौगात ललितपुर वासियों को मिलने जा रही है। इस ट्रेन के संबंध में डीआरयूसीसी के पूर्व सदस्य डा. महेंद्र सिंह नलवंशी ने बताया कि वह इस ट्रेन का लंबे समय से ललितपुर से होकर निकलवाने की मांग कर रहे थे। अभी तक ललितपुर से खजुराहो रेल रुट पर भोपाल-खजुराहो महामना एक्सप्रेस, इंदौर खजुराहो एक्सप्रेस ट्रेन, झांसी खजुराहो एक्सप्रेस ट्रेन चल रही हैं। इस ट्रेन के संचालन को ललितपुर खजुराहो रूट पर संचालन की अनुमति काफी पहले ही मिल गई थी और इसकी समय सारणी भी जारी कर दी गई थी, लेकिन कोविड-19 के चलते सभी ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया और इसी वजह से इस रुट पर चलने वाली इस ट्रेन को भी शुरु नहीं किया जा सका था।
विज्ञापन

---------
कुरुक्षेत्र-खजुराहो ट्रेन का यह रहेगा समय
कुरुक्षेत्र से खजुराहो को जाने वाली 01841 खजुराहो-कु्रुक्षेत्र एक्सप्रेस ट्रेन खजुराहो से रोजाना शाम को 6.35 बजे से चलेगी और ललितपुर रेलवे स्टेशन पर रात्रि 9.50 पर पहुंचकर 10.15 बजे पहुंचेगी। वहीं 04142 कुरुक्षेत्र-खजुराहो एक्सप्रेस ट्रेन ललितपुर रेलवे स्टेशन पर रात्रि में 3.30 आकर रात्रि में ही 3.50 बजे खजुराहो के लिए जाएगी, जो खजुराहो रेलवे स्टेशन पर सुबह आठ बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
अब ललितपुर से भी चलेंगी दो जोड़ी पैसेंजर ट्रेनें
झांसी से बीना के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन को रेलवे प्रशासन अब दो खंडों में चलाएगा। अब यह ट्रेन झांसी- ललितपुर- झांसी (51811 अप / 51812 डाउन) तथा बीना- ललितपुर- बीना (51819 अप / 51820 डाउन) नंबरों से संचालित की जाएगी। पहले यह ट्रेन बीना- झांसी- बीना (51811 अप / 51812 डाउन) नंबर से संचालित होती थी। इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि इनके संचालन की तारीख अभी निर्धारित होना बाकी है।

-----------
कुरुक्षेत्र से खजुराहो चलने वाली कुरुक्षेत्र-खजुराहो एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन अब ललितपुर होते हुए खजुराहो के लिए किया जा रहा है। इस ट्रेन की अनुमति तो पहले ही मिल गई थी, लेकिन अब रेलवे प्रशासन ने इसके संचालन के लिए 12 सितंबर की तारीख निर्धारित की है, जो अभी विशेष ट्रेन के लिए रुप में संचालित की जाएगी।
- मनोज कुमार सिंह, पीआरओ, उत्तर मध्य रेलवे झांसी मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed