{"_id":"5eef9e498ebc3e42c20498a5","slug":"two-more-corona-positive-taldehate-news-jhs169637248","type":"story","status":"publish","title_hn":"संक्रमित मिले युवक के साले और बेटी भी निकली पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संक्रमित मिले युवक के साले और बेटी भी निकली पॉजिटिव
विज्ञापन
कैप्सन -तेरई में मौजूद चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मचारी
- फोटो : TALDEHATE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालबेहट। जनपद की तहसील तालबेहट अंतर्गत ग्राम तेरई में दो और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से हड़कंप मच गया। जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने दोनों को मेडिकल कॉलेज झांसी के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया है। कोरोना पॉजिटिव मरीजों में छह वर्ष की छोटी बच्ची भी है। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या सात हो गई है, जिसमें से एक की मौत हो चुकी है। उपजिलाधिकारी तालबेहट मोहम्मद कमर ने बताया कि तेरई गांव को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है।
कुछ दिनों पहले दिल्ली में मजदूरी करने वाले मध्य प्रदेश के जिला टीकमगढ़ अंतर्गत ग्राम वर्माडांग निवासी बीमार युवक अपनी सुसराल ग्राम तेरई आया था। उसके कोरोना पॉजिटिव निकलने से क्षेत्र के ग्राम तेरई सहित आसपास के गांवों में हलचल मच गई थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में गई और पीड़ित के परिजनों व लोगों के नमूने लिए थे और गांव में बैरीकेट लगा दी गई थी।
शनिवार को पूर्व में संक्रमित व्यक्ति के साले और उसकी छह वर्षीय पुत्री की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया। जानकारी के बाद स्वास्थ्य विभाग ने दोनों को झांसी मेडिकल कॉलेज भिजवा दिया।
विज्ञापन
जानकारी के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम डॉ. आशीष अग्निहोत्री के नेतृत्व में गांव गई और पूर्व में पाए गए कोरोना पॉजिटिव का उपचार करने वाले प्राइवेट चिकित्सक और उसके दो कंपाउंडरों को ग्राम रोड़ा स्थित क्वारंटीन सेंटर भेज दिया गया। स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश है। उनका कहना है कि जब पूर्व में स्वास्थ्य विभाग को पता था कि मरीज का प्राइवेट चिकित्सक ने उपचार किया था, फिर उसे इतने दिन बाद क्यों क्वारंटीन किया गया। हो सकता है कि इतने दिन में सने कई लोगों का उपचार किया हो। वहीं, अधिकांश गांव वाले भी सामाजिक दूरी सहित स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं। इससे कुछ ग्रामीणों में आक्रोश भी दिख रहा है। इधर, टीम ने 10 लोगों के सैंपल लिए।
टीम में सीएचओ श्यामवीर सिंह, धीरज कुमार, रवि सोनकर, विशाखा, रेखा, रानी, हिमांशु मिश्रा, यशवंत जैन आदि प्रमुख रहे।
ग्राम तेरई निवासी दो व्यक्तियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। उन्हें मेडिकल कॉलेज झांसी में भर्ती करा दिया गया है।
- डॉ. प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी