{"_id":"65b94309ee08038d4e02346b","slug":"two-gram-panchayats-will-be-equipped-with-cc-cameras-and-net-connectivity-monitoring-will-be-done-from-the-district-headquarters-lalitpur-news-c-131-1-ltp1002-109608-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: सीसी कैमरे व नेट कनेक्टिविटी से लैस होंगी दो ग्राम पंचायतें, जिला मुख्यालय से होगी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: सीसी कैमरे व नेट कनेक्टिविटी से लैस होंगी दो ग्राम पंचायतें, जिला मुख्यालय से होगी निगरानी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। पायलेट प्रोजेक्ट के तौर पर दो ग्राम पंचायतों को हाईटेक बनाया जा रहा है। जिलाधिकारी के निर्देश पर विकास खंड बिरधा की ग्राम पंचायत जाखलौन व धौर्रा में पंचायती राज विभाग यह कार्य कराने जा रहा है। इन दोनों ग्राम पंचायतों में करीब 80 कैमरे लगाए जाएंगे। नेट कनेक्टिविटी व निशुल्क वाईफाई की सुविधा होगी। मॉनिटरिंग के लिए जिला पंचायत राज कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया जाएगा।
यहां की सभी 415 ग्राम पंचायतों को जिला मुख्यालय से जोड़ने की कार्ययोजना प्रशासन ने तैयार की है। दो ग्राम पंचायतों को पायलेट प्रोजेक्ट में शामिल किया गया है। निगरानी के लिए दोनों ग्राम पंचायतों में 40-40 सीसीटीवी एलईडी युक्त नाइट विजन कैमरे लगाए जा रहे हैं। यहां माइक भी लगाए जा रहे हैं, जो नेट के माध्यम से जिला मुख्यालय से कनेक्ट होंगे। इन कैमरों के माध्यम से गांव के विकास, सफाई व सुरक्षा की निगरानी की जाएगी। कर्मचारियों की उपस्थिति भी इन्हीं कैमरों के माध्यम से दर्ज की जाएगी। इन कैमरों को प्रमुख चौराहों के अलावा स्कूल, पंचायत भवनों व अन्य सरकारी इमारतों के आसपास लगाया जा रहा है। वहीं, माइक के माध्यम से जिला मुख्यालय से सीधे निर्देश जारी किए जा सकेंगे। जिला पंचायत राज कार्यालय में कंट्रोल रूम तैयार किया जा रहा है। बाद में अन्य ग्राम पंचायतों को भी सीधे जनपद मुख्यालय से जोड़ा जाएगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
लापरवाह कर्मचारियों पर लगेगी लगाम
इस योजना से ऐसे लापरवाह कर्मचारियों पर लगाम लगेगी, जो ग्राम पंचायतों में जाते ही नहीं हैं। उन सभी पर कैमरे की नजर होगी, साथ ही पंचायत भवनों व विद्यालयों का समय से संचालन होगा, क्योंकि जिला प्रशासन की सीधी नजर में ग्राम पंचायतों में तैनात कर्मचारी होंगे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- --
निर्माण कार्यों का होगा सत्यापन
ग्राम पंचायतों में इससे फर्जीवाड़ा नहीं हो पाएगा। जो निर्माण कराए जाएंगे, वे सभी कैमरों की नजर में होंगे। साथ ही निर्माण की गुणवत्ता की जांच करने मौके पर तकनीकी कर्मचारी पहुंचे या नहीं, इसका भी कैमरे से सत्यापन हो जाएगा।
-- -- -- -- -- -- -- -
दो ग्राम पंचायतों को मुख्यालय से जोड़ने के लिए तेजी से कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में यह कार्य किया जा रहा है। इसके बाद सभी ग्राम पंचायतों को जिला मुख्यालय से जोड़ा जाएगा।
नवीन कुमार मिश्रा, जिला पंचायत राज अधिकारी।