फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   two brothers drowned

गहरी खदान में भरे पानी में डूबने से दो मासूम सगे भाइयों की मौत

Thu, 13 Aug 2020 01:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
two brothers drowned
ग्राम डोंगरा कलां में हुआ हादसा के बाद मौके पर जानकारी लेते सीओ पाली और तहसीलदार पाली - फोटो : LALITPUR
डोंगराखुर्द/ललितपुर। नाराहट थाना अंतर्गत ग्राम डोंगराकलां निवासी दो मासूम सगे भाई रियाज (12) पुत्र रफीक और रोजिश (8) पुत्र रफीक की गांव के बाहर सड़क किनारे यह खदान में गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। जानकारी मिलने पर नारायण थानाध्यक्ष, सीओ पाली और तहसीलदार पाली मौके पर पहुंच गए। नाराहट पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद दोनों मासूमों के शव परिजनों को सौंप दिए, जिस पर परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

नाराहट थाना अंतर्गत ग्राम डोंगराकलां निवासी दो मासूम सगे भाई रियाज (12), रोजिश (8) पुत्र रफीक मंगलवार को दोपहर के बाद करीब तीन बजे घर से खेलने की बात कहकर निकले थे, लेकिन देर शाम तक जब वह घर नहीं पहुंचे, तो परिजनों ने बच्चों की गांव, मुहल्ला में खोजबीन की, लेकिन देर रात तक कोई सुराग नहीं लग सका। बुधवार को सुबह होने पर परिजनों व ग्रामीणों ने फिर से खोजबीन शुरू की, जिस दौरान गांव के बाहर सड़क किनारे बनी एक बड़ी गहरी खदान में भरे पानी में बड़े पुत्र रियाज का हाथ पानी में उतराता दिखाई दे रहा था। जिस पर उन्होंने खरगोन के पास पहुंच कर पानी से शव को बाहर निकाला और ग्रामीणों की मदद से कुछ ही देर में दूसरे बच्चे रोजिश का शव भी निकाला। जानकारी मिलने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी फ़ूल सिंह और नाराहट थाना प्रभारी आनंद पाण्डेय एवं तहसील दार अभिषेक कुमार सिंह घटना स्थल पर पहुंच गए और घटना की जानकारी ली। परिवार में मातम छा गया और माता पिता का रो रोकर हाल बुरा है। थाना प्रभारी नाराहट आनंद पांडेय ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम से मना कर दिया।
विज्ञापन

एक साथ बुझ गए परिवार के दो चिराग
रफीक के दो लड़के और तीन लड़की थीं, जिसमें दोनों पुत्रों की एक साथ मौत हो गई। संभावना जताई कि छोटा बच्चा रोजिश पानी में डूब रहा होगा, जिसे बचाने के लिए रियाज पहुंचा और वह भी डूब गया। परिजनों ने पोस्ट मार्टम करने से मना कर दिया और कहा कि उनकी गांव में किसी कोई लड़ाई झगड़ा नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों के ङूबने की सूचना मिलने पर घटना स्थल पर गया था। खदान में डूबने से दोनों बच्चों की मौत हुई है ।
फूल सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी।
पिता ने कहा कि उनका गांव में किसी से कोई लड़ाई झगड़ा नहीं था।
अभिषेक कुमार सिंह तहसीलदार पाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed