फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Two Bike rider beat return to court from taxi

पेशी से लौट रहे ग्रामीणों को टैक्सी रोककर बाइक सवारों ने धुना

Sat, 01 Feb 2020 02:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
Two Bike rider beat return to court from taxi
ललितपुर। थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत तुवन मंदिर के पास न्यायालय में पेशी कर गांव लौट रही एक महिला व ग्रामीणों को ऑटो रोककर दो बाइक पर सवार आधा दर्जन दर्जन लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। पास में मौजूद कुछ सफाई कर्मचारियों ने यह देख ग्रामीणों को बचाया, घटना के बाद बाइक सवार भाग खड़े हुए, हालांकि इनमें से भाग रहे एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

ग्राम समोगर, हाल जुगपुरा निवासिनी हरीबाई पत्नी मनोज अपने मायके पक्ष के परिजनों के साथ शुक्रवार को न्यायालय में एक मुकदमा के मामले में पेशी पर आई थी। न्यायालय में तारीख करने के बाद शाम करीब चार बजे वह अपने परिजनों व रिश्तेदारों के साथ ऑटो से गांव को जा रही थी। अभी उनकी ऑटो तालाबपुरा रोड पर तुवन मंदिर गेट के पास ही पहुंची थी कि दो बाइक पर करीब पांच से छह युवक आए और आगे बाइक लगाकर ऑटो रोक दी और ऑटो में से महिला व ग्रामीणों को खींचकर मारपीट करने लगे। जिससे शहर के व्यस्ततम क्षेत्र में बीच सड़क पर चीखपुकार मच गई। यह देख पास में ही काम कर रहे कुछ सफाई कर्मचारियों ने उक्त युवकों को ललकारा और ग्रामीणों को बचाया। इस हमले से आसपास अफरा तफरी का माहौल हो गया। भीड़ एकत्रित होती देख बाइक सवार भागने लगे, इस पर ग्रामीणों ने भाग रहे एक युवक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल कोतवाली पुलिस ने इस हमले में घायल महिला हरीबाई एवं मंगल पुत्र अजुद्दी का मेडिकल परीक्षण कराया और आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed