फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Two affidavits, we are not criminals

शपथ पत्र दो, हम नहीं हैं अपराधी

Fri, 18 Nov 2016 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 18 Nov 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
 Two affidavits, we are not criminals
police, lalitpur news - फोटो : demo
बेसिक शिक्षा विभाग में अब सभी प्रकार की नियुक्तियों में पुलिस सत्यापन  कराया जाएगा। चयनितों को शपथ पत्र देना होगा कि वह अपराधी नहीं हैं।
विज्ञापन

विभिन्न विभागों की भर्तियों में नियुक्ति से पूर्व चयनित अभ्यर्थियों का पुलिस सत्यापन कराया जाता है पर बेसिक शिक्षा विभाग ऐसा नहीं होता है। जिस कारण शिक्षा जैसे पवित्र पेशे में अपराधी किस्म के व्यक्तियों का प्रवेश होने लगा है। बीते सालों में ऐसा ही एक मामला ललितपुर में उजागर हुआ था। यहां एक शिक्षक जाली दस्तावेज के सहारे सालों काम करता रहा। इसी दौरान उसकी शिकायत हुई लेकिन साक्ष्यों के अभाव में प्रकरण टलता रहा।
 तत्कालीन डीएम ने इसमें दिलचस्पी दिखाते हुए जांच कराने के निर्देश दिए। नतीजा यह हुआ था कि जो शिक्षक बना बैठा था, वास्तव में वह प्रमाण पत्र उसके थे ही नहीं। इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से शासन ने बेसिक शिक्षा विभाग की सभी प्रकार की भर्तियों में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने से पुलिस सत्यापन कराने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के विशेष सचिव देव प्रताप सिंह ने शिक्षा निदेशक बेसिक को लिखे पत्र में कहा कि सभी चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति से पूर्व शपथ पत्र देना होगा कि वह स्वयं पीओसीएसओ अधिनियम 2012 के अंतर्गत अपराधी नहीं हैं। यह आदेश बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत सभी प्रकार की नियुक्तियों पर निर्गत होने की तिथि से प्रभावी माना जाएगा। इस कदम से अपराधियों को शिक्षा विभाग की नौकरी पाना आसान नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाल अधिकारों का हो सकेगा संरक्षण
बच्चों के अधिकारों को सुरक्षित रखने के लिए बाल संरक्षण आयोग का गठन किया गया है। जिसके तहत स्कूलों में भयमुक्त वातावरण प्रदान किया जा रहा है पर अपराधी किस्म के व्यक्तियों की भर्ती होने से बाल अधिकारों को प्रभावी तरीके से लागू करना विभाग के लिए चुनौती बनता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed