फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Twenty gram panchayats did not close the year book of the last financial year

Lalitpur News: बीस ग्राम पंचायतों ने पिछले वित्तीय वर्ष की ईयर बुक को नहीं किया बंद

Thu, 16 May 2024 03:32 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
Twenty gram panchayats did not close the year book of the last financial year
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। ग्राम पंचायतों को ई ग्राम स्वराज पोर्टल से लिंक कर दिया गया है। इसी पोर्टल पर सचिवों को नई कार्ययोजना अपलोड करनी होती है। साथ ही वित्तीय वर्ष समाप्ति पर पूरे वर्ष के आय व्यय का ब्योरा देते हुए ईयर बुक को बंद करना होता है, इसके बाद ही वह अगले वित्तीय वर्ष में धनराशि खर्च कर सकते हैं। लेकिन, 20 ग्राम पंचायतों ने ऐसा नहीं किया।


ग्राम पंचायतों को भले ही हाईटेक बनाने की तैयारी की जा रही हो, लेकिन सचिव पुराने तरीके पर ही चल रहे हैं। यही कारण है कि 20 ग्राम पंचायतों ने अभी तक पिछले वित्तीय वर्ष की ईयर बुक बंद नहीं की है, जबकि जिला पंचायत राज अधिकारी कई बार रिमाइंडर भेज चुके हैं। इन ग्राम पंचायतों में विकास खंड बार की लड़वारी, भैलोनी लोध, महरौली, टौरिया, विकास खंड बिरधा अंतर्गत ग्राम मदौन, विकास खंड जखौरा की ग्राम पंचायत नदनवारा, घटवार, जमुनधाना खुर्द, निवारी, मिर्चवारा, पटौरा कलां, गोरा, कल्यानपुरा, विकास खंड मड़ावरा की ग्राम पंचायत गदौरा, विकास खंड तालबेहट की ग्राम पंचायत झांवर, नत्थी खेरा, म्यांव, मुख्टौरा, कोटरा, अस्युपुरा शामिल हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी नवीन मिश्रा ने बताया कि सचिवों को अब अंतिम चेतावनी पत्र जारी किया जा रहा है। इसके बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed