{"_id":"63f1202467906787f001856a","slug":"truck-hit-taxi-from-behind-ten-passengers-injured-lalitpur-news-jhs239160931-2023-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"ललितपुर: ट्रक ने टैक्सी को पीछे से मारी टक्कर, दस सवारियां घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ललितपुर: ट्रक ने टैक्सी को पीछे से मारी टक्कर, दस सवारियां घायल
विज्ञापन
ललितपुर। हाईवे पर तेज रफ्तार जा रहे ट्रक ने सवारियों से भरी एक आपे टैक्सी में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे टैक्सी में सवार दस लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
शनिवार की सुबह शहर से सवारियों को बैठाकर एक टैक्सी बिरधा जा रही थी। टैक्सी में करीब एक दर्जन से अधिक सवारियां बैठी हुईं थीं। अभी टैक्सी हाईवे पर मसौरा बैरियर के पास ही पहुंची थी कि तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने टैक्सी को टक्कर मार दी। जिससे टैक्सी दुर्घटनाग्रस्त हो गई और सवारियों में चीख पुकार मच गई। हादसा देख आसपास मौजूद लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और दुर्घटनाग्रस्त टैक्सी में फंसे घायलों को बाहर निकाला। हादसे में आपे टैक्सी में सवार दस सवारियां घायल हो गई। सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने घायलों का उपचार करने के बाद भर्ती कर लिया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
दुर्घटना में घायल हुए लोगों के नाम
ट्रक की टक्कर से आपे में सवार घायल हुए लोगों में एक वर्षीय दिव्यांश पुत्र दिनेश, सीमा (22) पत्नी दिनेश आनंद रानी (40) पत्नी सूरज निवासी ग्राम खडेरा, गीता (35) पत्नी जगभान निवासी ग्राम मसौरा कलां, गुलाब बाई (73) पत्नी कंछेदी साहू निवासी कस्बा बिरधा, बसंती (60) पत्नी शिवदयाल, प्रेम बाई (60) पत्नी मुन्नी लाल निवासी ग्राम जीरोंन, चिमन (50) पुत्र पारीछत, सेवेंद्र (20) पुत्र शंकर निवासी ग्राम अनौरा बताए गए है। घायलों ने बताया कि टैक्सी में 14 से अधिक सवारियां बैठी हुई थी।