{"_id":"5da37b6f8ebc3e93a953352e","slug":"truble-talaq-case-rejestered-lalitpur-news-jhs1502071138","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन तलाक का मामला पहुंचा कोतवाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन तलाक का मामला पहुंचा कोतवाली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन तलाक का मामला पहुंचा कोतवाली
नई किरण में भी पहुुंचा था मामला
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। थाना कोतवाली के एक मोहल्ले में मुस्लिम महिला को उसके पति ने तीन बार तलाक कहकर अपने घर रखने से इंकार कर दिया। इस पर पीड़िता ने कोतवाली पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। तीन तलाक का यह पहला मामला है।
थाना कोतवाली अंतर्गत एक मोहल्ला निवासी महिला से उसके पति ने दो बार तलाक कहकर अपने साथ रखने से मना दिया। जब महिला के परिजनों तक बात पहुंची तो उन्होंने पति को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। इस पर मामला प्रोजेक्ट ‘नई किरण’ में पहुंच गया, जहां पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग ने महिला के पति को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना और तीसरी बार तलाक कहकर उसे रखने से इंकार करने की बात करने लगा। पुलिस अधीक्षक ने आरोपी पर तीन तलाक का मुकदमा दर्ज करने के निर्देश कोतवाली पुलिस को दे दिए। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली पुलिस ने महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।