{"_id":"6a175e7ba76bb19a7d06b975","slug":"troubled-by-her-alcoholic-husband-a-woman-committed-suicide-by-consuming-poison-lalitpur-news-c-11-1-jhs1019-804030-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: शराबी पति से परेशान महिला ने जहर खाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: शराबी पति से परेशान महिला ने जहर खाकर दी जान
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। शराबी पति से परेशान चिरगांव निवासी कामिनी (28) ने जहर खा लिया। अचेत हाल में परिजनों ने उसे मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया था। बुधवार तड़के उसकी मौत हो गई। कामिनी के परिजनों ने उसके साथ मारपीट का भी आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कामिनी के परिजनों ने बताया कि 10 फरवरी 2019 को कामिनी की शादी ग्वालियर निवासी दीपक कुशवाहा से हुई थी। दीपक शराब पीने का आदी था लेकिन, यह बात उस समय पता नहीं थी। शादी के बाद कामिनी को इसका पता चला। इस बात से वह दुखी रहती थी। शराब को लेकर दंपती में अक्सर विवाद होता था। शादी के कुछ साल बाद दीपक चिरगांव में आकर रहने लगा था। यहां वह पेट्रोल पंप में काम करता था। 24 मई की रात रोजाना की तरह दीपक शराब के नशे में घर पहुंचा। इस बात पर दोनों में झगड़ा हुआ। सोमवार दोपहर को ड्यूटी खत्म करके जब दीपक घर पहुंचा, तब उसके सामने कामिनी ने जहर खा लिया।
मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसकी मौत की खबर लगने पर परिवार के सदस्य भी आ गए। कामिनी के परिजनों ने तहरीर देने की बात कही है। थानाध्यक्ष राहुल राठौर का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर आगे की कार्रवाई करेंगे। अभी तक मायके पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।