{"_id":"575db9c34f1c1b273e11bcde","slug":"trouble-by-strome","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से राहत तो आंधी लाई आफत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से राहत तो आंधी लाई आफत
lalitpur
Updated Mon, 13 Jun 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
अांध्ाी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर/महरौनी। सूखे व गर्मी से जूझ रहे जनपदवासियों को प्री मानसून बरसात का सुख रविवार को मिल गया। लेकिन, बरसात के पहले आई तेज आंधी ने कई घरों, प्रतिष्ठानों व वाहनों को नुकसान पहुंचाया। सबसे ज्यादा नुकसान महरौनी क्षेत्र में हुआ। यहां दो-तीन मिनट के लिए ओले भी गिरे।
रविवार सुबह से ही आम दिन की तरह भीषण गर्मी थी। दोपहर के दो बजते-बजते मौसम ने रंग बदलना शुरू कर दिया और साढ़े तीन बजे तक तेज आंधी आनी शुरू हो गई। तेज आंधी ने महरौनी क्षेत्र में सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया। कस्बा में कई जगहों पर पेड़ों के वाहनों गिरने से वाहन ध्वस्त हो गए। कई घरों के टिन शेड व रेलिंग गिर गई। महरौनी तहसील के ग्राम दिगवार निवासी रामकुमार तिवारी के घर पर बिजली गिरी। गनीमत रही कि परिवार की दो महिलाओं को मामूली चोटें आईं और बड़ी घटना टल गई। महरौनी के टीकमगढ़ रोड पर स्थित जय अंबे पेट्रोल पंप पर आंधी के कारण काफी नुकसान हुआ। पेट्रोल पंप की फिलिंग मशीनें उखड़ गईं, पंप पर खड़े वाहनों पर पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त हो गए।
करीब 30 मिनट तक चली आंधी के बाद तेज पानी बरसा। इससे लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। करीब 20 मिनट की बरसात से जनपद वासियों के चेहरे खिल गए। हालांकि, शहर में नालियां पानी से उफना गईं, जिससे गलियों में पानी भर गया। मुहल्ला आजाद नगर और गांधीनगर क्षेत्र में गलियों में पानी भरने से लोगों को दिक्कत हुई, लेकिन पानी बंद होने के करीब 15 मिनट बाद फिर से गलियां साफ हो गईं।
विज्ञापन
नगर क्षेत्र में गल्ला मंडी मेें बारिश से बचने के लिए गेहूं को बचाने का कोई इंतजाम नहीं होने के कारण अनाज गीला हो गया। जबकि शासन की ओर से गेंहू खरीद से पहले ही गेहूं क्रय केंद्रों पर तिरपाल का इंतजाम करने के निर्देश दिए गए थे। तिरपाल की खरीद नहीं होने के कारण बारिश के कारण बड़ी मात्रा में अनाज की बर्बादी हुई।
बिजली सप्लाई ठप
बारिश के साथ आई आंधी के कारण नगर सहित जिले के कई इलाकों में खंभे गिरने के कारण बिजली सप्लाई ठप हो गई। महरौनी कस्बे में एक दर्जन से अधिक विद्युत खंभे पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त हो गए। बिजली विभाग की मानें तो कस्बे के कई इलाकों में बिजली के खंभे गिरने व तार टूटने के कारण दो दिन तक विद्युत आपूर्ति ठप रहने की संभावना है। वहीं, नगरीय क्षेत्र में कई जगहों पर तार टूटने के कारण बिजली आपूर्ति बंद रही है। बारिश के थमते ही विद्युत विभाग की टीमें सुधार कार्य में लग गईं, लेकिन सीमित स्टाफ व ज्यादा नुकसान होने के कारण विद्युत आपूर्ति पर असर अगले दो से तीन दिन तक देखा जा सकता है। महरौनी में तालाब के पास एक पेड़ टूट कर बिजली के तारों पर लटक गया, जिससे खंभे क्षतिग्रस्त हो गए। काफी देर तक पेड़ क्षतिग्रस्त खंभों के सहारे टंगा रहा, दुर्घटना से बचने के लिए लोगों ने वहां से यातायात बंद करा दिया। वहीं, नाराहट रोड पर स्थित ट्रांसफार्मर तेज आंधी के कारण फ्लिंथ से गिरकर क्षतिग्रस्त हो गया व चकबंदी कार्यालय के पाश्स आधा दर्जन से ज्यादा खंभे उखड़ गए।