{"_id":"65d6603cbb8e3dba430dcc15","slug":"trolley-full-of-laborers-overturns-six-women-injured-lalitpur-news-c-131-1-ltp1001-110757-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: मजदूरों से भरी ट्रॉली पलटी, छह महिलाएं घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: मजदूरों से भरी ट्रॉली पलटी, छह महिलाएं घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मड़ावरा। खेत से कटाई कर के लौट रहे मजदूरों से भरी ट्रॉली अचानक पलट जाने से छह महिला मजदूर घायल हो गईं, जिन्हें ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ावरा लाया गया।
बुधवार को थाना मड़ावरा अन्तर्गत ग्राम लुहर्रा में मटर की फसल की कटाई के लिए गांव के लगभग 24 मजदूर ट्रैक्टर-ट्रॉली से खेतों में गए थे। दोपहर लगभग चार बजे के दरम्यान अचानक बारिश हो जाने से मजदूरों ने काम बंद कर दिया और घर लौटने लगे। मजदूरों को लेकर जा रही ट्रैक्टर ट्राली चकमार्ग पर बारिश के चलते असंतुलित हो गई। ट्रॉली पलटने से अधिकांश मजदूर छिटककर दूर गिरे, जिनमें हेमवती (30), बबिता (25), प्रभादेवी (36), सुखवती (42), श्रीबाई (45), राजकुमारी (28) निवासीगण ग्राम लुहर्रा आदि घायल हो गई। राजस्व लेखपाल अयूब खान, तहसीलदार मड़ावरा एवं प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर घायलों का हालचाल लिया। चिकित्सकों ने प्रभादेवी को सिर में चोट आने के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया।