{"_id":"5e31d91f8ebc3e7d663b1aa2","slug":"tricolor-padyatra-held-in-the-city-song-of-patriotic-love-lalitpur-news-jhs1587164118","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में निकाली गई तिरंगा पदयात्रा, गूंजे देशप्रेम के गीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में निकाली गई तिरंगा पदयात्रा, गूंजे देशप्रेम के गीत
विज्ञापन
तिरंगा यात्रा में शामिल श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ।
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में मोहल्ला चौकाबाग से तिरंगा यात्रा शहर में निकाली गई। इसमें प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ, विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी व भाकियू लोकशक्ति के पदाधिकारी व आम जन शामिल रहे।
आयोजक भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के प्रदेश मुख्य सचिव गजेंद्र सिंह बुंदेला ग्राम प्रधान पिपरिया ने मुख्य अतिथि राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ को सम्मानित किया। गजेन्द्र सिंह ने कहा कि ब्रिटिश हुकूमत को उखाड़ फेंकने के लिए चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह, राजगुरु, सहदेव जैसे महान क्रान्तिकारियों ने अपने प्राणों की आहुतियां दी हैं। हम सभी को महापुरुषों के बताए रास्तों पर चलने की आवश्यकता है।
इस मौके पर एक शाम शहीदों के नाम आयोजन हुआ। इसमें बाहर से आए कलाकारों, मेधावी विद्यार्थियों व सामाजिक संगठनों के सदस्यों को सम्मानित किया गया। इसके उपरांत तिरंगा पदयात्रा चौकाबाग से प्रारंभ होकर नदीपुरा, आजाद चौक, वीर सावरकर चौराहा, घंटाघर, तुवन चौराहा होते हुए रेलवे स्टेशन पर राष्ट्रीय गान के साथ समापन हुआ। व्यापारियों द्वारा आजाद चौक पर राजीव पटवारी, मनोज मेडिकल, मनोज ने फूल मालाओं से स्वागत किया। घनश्याम दास सेन, अनिल अंचल, देवेंद्र जैन, राजकुमार जैन, कपिल डोडवानी व अविरल जैन ने स्वागत किया।
विज्ञापन
सचिन दुबे, हरदयाल सिंह लोधी, अंतिम जैन, नरेंद्र जैन, सुनील सैनी, अमित लखेरा, सौरभ गोस्वामी, गुडडू पांडेय, शिवम शर्मा, छोटू राजा बुंदेला, ज्योति ओजस्विनी, पारुल चौरसिया पाली, सोनम चौरसिया, डोली राजा, प्रताप पटेल, बृजपाल राजा, प्रियंका राजा, अन्नू राजा, भूपेंद्र सिंह, पवन राजा, राजीव राजा आदि उपस्थित रहे।