फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Tricolor hoisted with pride in rural areas too, cultural programs celebrated

Lalitpur News: ग्रामीण क्षेत्रों में भी शान से लहराया तिरंगा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम

Sat, 27 Jan 2024 11:33 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jan 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
Tricolor hoisted with pride in rural areas too, cultural programs celebrated
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महरौनी/पाली/जाखलौन/बार/बानपुर। तहसील व ब्लॉक मुख्यालयों समेत सभी सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। ध्वजारोहण के बाद बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
तहसील में उपजिलाधिकारी अभिमन्यु कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। एसडीएम ने शहीद चरन सिंह की पत्नी संध्या सिंह को शाल व श्रीफल भेंट किया। इस दौरान एसडीएम न्यायिक भूपेंद्र सिंह‚ तहसीलदार शेख आलमगीर, नायब तहसीलदार धीरेंद्र कुमार समेत अधिवक्तागण मौजूद रहे। नगर पंचायत कार्यालय पर अध्यक्ष नीलम बड़ौनियां ने ध्वजारोहण किया। ईओ साक्षी साहू, दुष्यंत बड़ौनियां आदि सभासद मौजूद रहे। सीवी गुप्ता इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य राजेंद्र गुप्ता, व जीजीआईसी में प्रधानाचार्य शीलम गुप्ता ने, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में ध्वजारोहण नगर पंचायत ईओ साक्षी साहू ने किया। इस दौरान शैल किशोर विश्वकर्मा प्रबंधक जिला सहकारी बैंक, जमुना प्रसाद साहू कोषाध्यक्ष, प्रधानाचार्य अरुण कुमार उपाध्याय आदि मौजूद रहे। सिंचाई विभाग में जिलेदार मनमोहन कुमार ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन

पाली तहसील के बंगरिया स्थित श्री वेंकटेश पब्लिक स्कूल में रामराज सिंह यादव ने, पूर्व माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य वंदना श्रीवास ने, प्राथमिक विद्यालय में पूनम साहू ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान मुन्नू यादव, महेंद्र सिंह यादव, इंद्रजीत, अनिकेत यादव, मुलायम सिंह आदि मौजूद रहे। इधर, जाखलौन में भाजपाइयों ने तिरंगा यात्रा निकाली। जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार टोंटे, जिला महामंत्री वंशीधर श्रीवास बंशी बाबू, मंडल अध्यक्ष देशपत कुशवाहा, मनोहर अहिरवार आदि मौजूद रहे। धौर्रा जीआईसी में प्रधान धीरज सिंह यादव व प्रधानाचार्य प्रणवीर सिंह राजपूत ने ध्वज फहराया। बार में जीआईसी में प्रधानाचार्य अनुराग यादव ने, सीएचसी में डॉ. केतन कुमार ने, ब्लाक कार्यालय में प्रमुख गुणमाला कल्याण सिंह लोधी ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान बीडीओ आलोक कुमार समेत अन्य मौजूद रहे। वन विभाग कार्यालय पर क्षेत्र अधिकारी अरुण कुमार अवस्थी ने, थाना में थानाध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा ने ध्वजारोहण कर सलामी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपोजिट विद्यालय खजरा में प्रधान लाडले वंशकार ने ध्वजारोहण किया। बजाज पावर प्लांट में सीईओ एएनसार ने ध्वजारोहण किया। सुरक्षा कर्मियों ने ध्वज को सलामी दी। बानपुर में महाराज मर्दन सिंह अमृत सरोवर पर जिला पंचायत सदस्य डॉ. आशीष रावत व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजन महिपाल सिंह ने ध्वजारोहण किया। ग्राम पंचायत सचिवालय पर प्रधान काशीराम रजक ने व अमृत सरोवर गणेशपुरा पर राजबहादुर परमार ने, कंपोजिट इंग्लिश मीडियम स्कूल में सीमी फ़रजाना ने, कन्या जूनियर हाई स्कूल में कविता जैन ने, कन्या प्राथमिक विद्यालय में अन्जू दीक्षित ने, पं डीपी रावत में प्रधानाध्यापक मातादीन यादव ने, डॉ. राममनोहर लोहिया कन्या हाई स्कूल में प्रधानाध्यापिका नीता खरे ने, जीवन शिल्प इंटर कॉलेज में प्रधानाध्यापक रामाधर त्यागी व आनंद जैन ने, किड्स प्रभा विद्यालय में प्रबंधक शैलेंद्र चौहान ने, उप डाकघर में जिनेंद्र कुमार जैन ने, नवीन पीएचसी पर डॉ. रोमेश शर्मा ने, सिंचाई विभाग कॉलोनी में माता प्रसाद राजपूत ने, स्वामी विवेकानंद स्कूल में राकेश चढ़ार ने, थाने में थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह परिहार ने, साधन सहकारी समिति में अध्यक्ष सीताराम राजपूत व सचिव मान सिंह, पंजाब नेशनल बैंक पर प्रबंधक बिजेंद्र सिंह ने, सहकारी बैंक, चकबंदी कार्यालय आदि पर ध्वजारोहण किया गया। विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रभात फ़ेरी निकाली, छात्राएं हाथ में तिरंगा लिए देशभक्ति के नारे लगाते चलीं। दोपहर में भाजपा मंडल ने तिरंगा बाइक रैली निकाली। पाली में भाजपा मंडल अध्यक्ष पुनीत चौरसिया के नेतृत्व में में रैली निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed