फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Tricked for eight hours... Told the police... Catch the murderers of wife and son, will give a reward of five lakhs

Lalitpur News: आठ घंटे तक छकाया... पुलिस से बोला... पत्नी, बेटे के हत्यारोपियों को पकड़ो, दूंगा पांच लाख का इनाम

Tue, 09 Jan 2024 12:31 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jan 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
Tricked for eight hours... Told the police... Catch the murderers of wife and son, will give a reward of five lakhs
ललितपुर। पत्नी व पुत्री के हत्यारोपी नीरज ने खुद को बचाने की ऐसी साजिश रची कि पुलिस वाले भी चकरा गए। रात दो बजे घटना को अंजाम देने के बाद से ही वह साजिश रचने में जुट गया। पहले तो उसने कमरे में सामान बिखेर दिया फिर पुलिस के सामने नकाबपोश बदमाशों के लूटपाट और हत्या की कहानी सुनाई। यही नहीं किसी शातिर अपराधी की तरह उसने एसपी मो. मुश्ताक सहित अन्य पुलिस कर्मियों के सामने हत्यारोपियों को पकड़ने पर पांच लाख का इनाम भी देने का एलान कर दिया। जब वह अस्पताल पहुंचा तो उसने डॉक्टरों से खुद ऑक्सीजन लगाने के लिए कहा। आखिरकार हत्यारोपी नीरज की सारी चालें फेल हो गईं। पुलिस की जांच में उसका झूठ पकड़ा गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

---------
आखिरी दम तक लड़ी मनीषा, नीरज को दांतों से था काटा
रात को जब मनीषा व नीरज पुत्री निपेक्षा के साथ कमरे में सो रहे थे तो नीरज मोबाइल पर फिल्म देख रहा था। जब मनीषा सो गई तो नीरज प्रेमिका से लीड के जरिये बात करने लगा। इसी बीच मनीषा जाग गई और उसने नीरज को रंगे हाथ बातचीत करते हुए पकड़ लिया। इससे दोनों में झगड़ा होने लगा। जब आरोपी नीरज पत्नी मनीषा को पीट रहा था तब मनीषा ने खुद को बचाने के लिए नीरज के हाथ में चार-पांच जगह पर दांतों से काटा था। लेकिन तभी नीरज ने बैट से नीरज ने मनीषा को लहूलुहान कर जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद उसका गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन

--------
जिला पंचायत सदस्य की भतीजी थी मनीषा
नीरज की पत्नी मनीषा भारतीय जनता पार्टी से बिरधा क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य रामू कुशवाहा की भतीजी थी। वर्ष 2020 में दोनों की शादी हुई थी।
----------
पति सहित सात ससुरालीजनों पर दहेज हत्या सहित हत्या का मुकदमा
पुलिस ने मनीषा के पिता पुरुषोत्तम कुशवाहा की तहरीर पर पति नीरज सहित सात ससुरालीजनों पर दहेज हत्या सहित हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों में जेठ सोबरन, जेठानी सविता, सास शीला, बालकिशन, शिवम और प्रेमिका का नाम भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
पांच झूठ... जिनसे हत्यारोपी आया पुलिस के शिकंजे में
- हत्यारोपी नीरज ने बताया कि मनीषा की हत्या जमीन पर की गई। लेकिन पुलिस को सोने वाले पलंग के ऊपर की दीवार पर खून के छींटे मिले।
- घर के अंदर नकाबपोश बदमाश आने की बात कही। लेकिन मकान का मुख्य दरवाजा बंद मिला। पीछे के दरवाजे व छत वाले रास्ते की ओर सीसीटीवी कैमरे लगे थे। इनमें 12 घंटों के दौरान कोई आता-जाता नहीं दिखा।

- मनीषा का मंगलसूत्र व अंगूठी टीवी के पीछे रखे मिले। पलंग पर आधार कार्ड और उसके ऊपर एक चूड़ी रखी थी।
- हंसिया से हत्या करने की बात नीरज ने बताई। लेकिन हंसिया पर ज्यादा खून लगा नहीं मिला, सिर्फ छींटे थे।
- पुलिस की पूछताछ में कभी चार बदमाश तो कभी छह बदमाशों के घर में घुसने की कर रहा था बात।
--------
पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का इनाम
पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण सिंह, निरीक्षक जनार्दन, महिला उपनिरीक्षक पारुल चंदेल, उपनिरीक्षक विवेक धामा, रामप्रकाश, एसओजी में तैनात निरीक्षक हरीशंकर चंद व उनकी टीम, सर्विलांस प्रभारी सतीश कुमार व उनकी टीम शामिल रही। एसपी मोहम्मद मुश्ताक ने टीम को 25 हजार रुपये इनाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed