फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Tree fell on Haitenshn wires

हाइटेंशन तारों पर गिरा पेड़, बड़ा हादसा टला

Mon, 20 Jun 2016 12:56 AM IST
Lalitpur
Lalitpur Updated Mon, 20 Jun 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
Tree fell on Haitenshn wires
हाइटेंशन तारों पर गिरा पेड़, बड़ा हादसा टला - फोटो : Amar Ujala
ललितपुर। इलाइट चौराहा स्थित ब्याना नाले के पास दोपहर में अचानक हाइटेंशन लाइन पर एक पेड़ गिरने से बड़ा हादसा टल गया। इससे शहर के कई मुहल्लों की बिजली गुल रही।
विज्ञापन

गल्ला मंडी स्थित 66 केवी सब स्टेशन में स्थापित फीडर नंबर एक व पांच के अंतर्गत मुहल्ला इलाइट चौराहा से ब्याना नाले के बीच में बिजली विभाग द्वारा रविवार की सुबह दस बजे से पेड़ों की छटाई का कार्य शुरू किया गया, जो दोपहर 12 बजे तक चला। इसके बाद 20 मिनट बाद दोपहर 12.20 बजे अचानक इसी रास्ते में एक नीम का पेड़ बीच से टूटकर 11 हजार केवी की हाइटेंशन लाइनों पर टूटकर जा गिरा और बड़ा हादसा टल गया। पेड़ के नीचे दुकानों के सामने कई लोग खड़े हुए थे, हालांकि पेड़ गिरने के दौरान सभी वहां से हट गए। जबकि, इसी स्थान पर 20 मिनट पहले ही विद्युत कर्मियों द्वारा पेड़ों की छटाई का कार्य भी किया गया। यदि यह पेड़ विद्युत कर्मियों द्वारा की जाने वाली छटाई के दौरान गिरता तो गंभीर हादसा हो सकता था। हाइटेंशन तार टूटने से फीडर नंबर पांच के साथ ही फीडर नंबरा एक की बिजली भी करीब डेड़ घंटे तक गुल रही, इससे शहर के मुहल्ला घुसयाना, झांसी पुरा, अजीतापुरा, लकडय़ापुरा, बड़ापुरा, सरदारपुरा, तलैयापुरा, कसाईमंडी केे अलावा वर्णी चौराहा, जिला परिषद, चांदमारी, नईबस्ती क्षेत्र आदि मुहल्लों के लोगों को उमस भरी गर्मी में बिजली की किल्लत होने के कारण परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

वहीं, इससे पूर्व सुबह दस बजे से विद्युत कर्मियों द्वारा की जाने वाली पेड़ों की छटाई के कारण भी फीडर एक और पांच की बिजली आपूर्ति दो घंटे तक गुल रही थी। विद्युत कर्मियों द्वारा टूटे पेड़ को हटाकर हाइटेंशन तारों को जोड़ने के बाद करीब डेढ़ घंटे बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई। अभी मुहल्लेवासियों को कुछ राहत ही मिली थी कि फीडर नंबर एक के अंतर्गत मुहल्ला अजीतापुरा में स्थापित 250 केवीए के ट्रांसफार्मर की केबल में आग लग गई। हालांकि, समय से जानकारी मिलने पर सब स्टेशन से बिजली बंद कर दी गई। इसके बाद दोपहर करीब दो बजे विद्युत कर्मियों द्वारा ट्रांसफार्मर की केबल बदलकर बिजली आपूर्ति बहाल कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




डेढ़ सैकड़ा गांव में रहा ब्लैक आउट
ललितपुर। शनिवार को हुई बरसात के कारण जनपद के अधिकांश सब स्टेशनों की बिजली आपूर्ति गड़बड़ा गई। रौंड़ा हाइडिल से निकली 33 केवी हाइटेंशन लाइन का इंसुलेटर बर्स्ट होने से बाईपास सब स्टेशन के अंतर्गत आने वाले करीब डेढ़ सैकड़ा गांव और शहर के आधा दर्जन मुहल्लों की बिजली आपूर्ति आधी रात तक पांच घंटे से अधिक समय तक ठप रही।
बाई पास स्थित 33 केवी सब स्टेशन में स्थापित फीडर नंबर दो, कल्यानपुरा, नदनवारा, मसौरा-निवाई और खितवांस फीडर के माध्यम से नगर के आधा दर्जन मुहल्लों के अलावा करीब डेढ़ सैकड़ा गांवों को बिजली आपूर्ति प्रदान की जाती है। बारिश होने के कारण शनिवार की शाम साढ़े छह बजे रौंड़ा हाइडिल से बाईपास सब स्टेशन को जाने वाली 33 केवी हाइटेंशन लाइन का इंसुलेटर औद्योगिक क्षेत्र चंदेरा के पीछे की ओर बर्स्ट हो गया, जिसके चलते नगर के मुहल्ले खिरकापुरा, नारायणपुरा, पठापुरा, चौबयाना, नदीपुरा, आजादचौक के अलावा ग्राम मसौराकलां, मिर्चवारा, पटसैमरा, तालगांव, अनौरा,  मसौराखुर्द, निवाई, जामुन धाना, सुरउआ, रोंड़ा, चीरा महर्रा, परोंदा, पाचौनी, खुशीपुरा, कंचनपुरा, बिरारी, गोगला, मैलवारा, हरपुरा, नदनवारा समेत करीब डेढ़ सैकड़ा गांवों की बिजली आपूर्ति पांच घंटे से अधिक समय तक गुल रही।

जानकारी मिलने पर विद्युत अवर अभियंता पंकज मौर्य और उपखंड अधिकारी अखिलेश कुमार वर्मा व प्रेमचंद द्वारा विद्युत कर्मियों की मदद से पेट्रोलिंग कराई गई। रात करीब दस बजे के बाद विद्युत कर्मियों को औद्योगिक क्षेत्र चंदेरा के पीछे 33 केवी लाइन का इंसुलेटर बर्स्ट मिला। जिस पर विभाग द्वारा दूसरा इंसुलेटर बदला गया और आधी रात को 11.47 बजे बाई पास सब स्टेशन की बिजली आपूर्ति सुचारु कराई गई। पांच घंटे तक बिजली नहीं मिलने से उमस भरी गर्मी के कारण आम व्यक्ति, बच्चे व बूढ़े बिजली के अभाव में बिलबिलाते रहे और बिजली विभाग को कोसते रहे। हालांकि, देर रात सवा पांच घंटे बाद बिजली मिलने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed