फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Trains were stranded for hours, and the journey was not completed on time.

Lalitpur News: ट्रेनें घंटों बाधित, समय पर सफर नहीं हुआ पूरा

Thu, 23 Oct 2025 12:50 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Trains were stranded for hours, and the journey was not completed on time.
दिल्ली-आगरा रेल रूट पर वृंदावन-आझई सेक्शन के बीच बेपटरी हुई मालगाड़ी के चलते बढ़ी समस्या
विज्ञापन

ललितपुर। दिल्ली-आगरा रेल रूट पर वृंदावन-आझई सेक्शन के बीच जैंत इलाके में मालगाड़ी के 12 डिब्बे पटरी से उतरने के चलते रेल रूट बाधित हो गया। इसका असर दूसरे दिन बुधवार को भी कई ट्रेनों पर पड़ा। अप रेल रूट की कई ट्रेनें पांच से आठ घंटे तक की देरी से आईं। इनमें मालवा एक्सप्रेस आठ घंटा, पठानकोट सात घंटा, दक्षिण एक्सप्रेस साढ़े 10 घंटे तो गीता जयंती एक्सप्रेस साढ़े सात घंटे देरी से ललितपुर स्टेशन पर आईं। इससे यात्रियों को परेशान होना पड़ा। ट्रेनों के इंतजार में सफर समय पर पूरा नहीं हो पाया।

मंगलवार की रात लगभग साढ़े नौ बजे बेपटरी हुए मालगाड़ी के डिब्बों की वजह से भोपाल, मुंबई और नागपुर और इंदौर जाने वाली कई ट्रेन घंटों देरी से आईं। इससे कई यात्रियों को अपनी यात्रा निरस्त करनी पड़ी या फिर अन्य साधनों से यात्रा करने के लिए मजबूर होना पड़ा। इंदौर जाने वाली मालवा एक्सप्रेस बुधवार को तड़के 4.21 बजे के स्थान पर 8.23 घटे विलंब से दोपहर 12.44 बजे आई।
विज्ञापन


मुंबई-अमृतसर पठानकोट एक्सप्रेस बुधवार सुबह 5.56 बजे के स्थान पर 6.50 घंटे लेट होकर दोपहर 12.54 बजे आई। वहीं, दक्षिण एक्सप्रेस सुबह 6:11 बजे के स्थान पर 11:08 घंटे विलंब होकर शाम 4:57 बजे आई। दिल्ली, आगरा, झांसी के रास्ते ललितपुर से टीकमगढ़, खजुराहो की ओर जाने वाली गीता जयंती एक्सप्रेस रात्रि 3:45 बजे के स्थान पर 8:04 घंटे विलंब से सुबह 11:49 बजे आई। वहीं, भोपाल-मुंबई की ओर जाने वाली पंजाब मेल एक्सप्रेस बुधवार को दोपहर में 1:25 बजे के स्थान पर 4:14 घंटे विलंब होकर शाम 5:39 बजे ललितपुर स्टेशन पर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पातालकोट एक्सप्रेस शाम 5:53 बजे के स्थान पर सवा घंटे लेट आई। श्रीधाम एक्सप्रेस के बुधवार को रात 10:37 बजे के स्थान पर तीन घंटे विलंब से देर रात 1:37 बजे आने की संभावना जताई गई है। मालगाड़ी के डिब्बे उतरने की वजह से अधिकांश ट्रेन आगरा व दिल्ली के मध्य बदले रूट से निकाली गईं।



वर्जन
मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरने के कारण कुछ ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। अब रेल रूट को सही कर लिया गया है। रेल का यातायात सुचारू हो गया है। - मनोज कुमार सिंह, पीआरओ, रेलवे झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed