{"_id":"67bb701fd76b20e3c9001a5a","slug":"traders-said-construction-did-not-start-even-after-a-month-of-digging-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-130271-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: व्यापारी बोले- खुदाई के एक माह बाद भी नहीं शुरू हुआ निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: व्यापारी बोले- खुदाई के एक माह बाद भी नहीं शुरू हुआ निर्माण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। व्यापारियों की समस्याओं को लेकर जिला उद्योग व्यापार मंडल की बैठक रविवार को हुई। बंदी दिवस पर मंथन करते हुए अधिकारियों से मिलकर समस्या का निराकरण करने का निर्णय लिया गया।
इलाइट चौराहा स्थित एक होटल में आयोजित बैठक में पदाधिकारियों ने व्यापारियों की समस्याओं को सुनकर हल कराने का आश्वासन दिया। व्यापारियों ने बताया कि कंपनी बाग के पास अतिक्रमण हटाकर सुंदरीकरण कराने के लिए खुदाई कराई गई, लेकिन एक माह बाद भी निर्माण शुरू नहीं हो सका। होली मिलन समारोह के लिए जल्द ही 11 सदस्यीय कमेटी बनाने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुरेश बडे़रा व संचालन वरिष्ठ महामंत्री प्रदीप सतरवांस, जिला महामंत्री शैलेंद्र सिंघई ने किया। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष सडै़या, प्रदेश उपाध्यक्ष उद्योग मंच कमलेश सराफ, प्रदेश मंत्री अजित खजुरिया, प्रदेश संगठन मंत्री राहुल गुप्ता, डॉ. संजीव कड़की, अभिषेक अनोरा आदि मौजूद रहे।